गया के वजीरगंज में सड़क हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया : बिहार के गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार के कुछ लोग नवादा जिला के पकरीबरावां से तिलक चढ़ाने के लिए गया के वजीरगंज आये थे. देर रात […]
विज्ञापन
गया : बिहार के गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार के कुछ लोग नवादा जिला के पकरीबरावां से तिलक चढ़ाने के लिए गया के वजीरगंज आये थे. देर रात जब वे तिलक चढ़ाकर स्कार्पियो से वापस जा रहे थे, तो ट्रक के साथ स्कार्पियो की भिड़त हो गयी. दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे. घायलों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में हो रहा है. विस्तृत खबर की अभी प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










