पति को चकमा देकर भाग रही महिला स्टेशन से पकड़ायी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया. जीआरपी ने गुरुवार को जंकशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ से एक युवक को महिला के साथ बरामद किया. जीआरपी के थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि महिला के पति राकेश कुमार ने थाने में पत्नी के भाग जाने का मामला दर्ज कराया था. राकेश जहानाबाद के सेसंबा के रहनेवाले हैं. वह अपनी पत्नी को उसके […]
विज्ञापन
गया. जीआरपी ने गुरुवार को जंकशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ से एक युवक को महिला के साथ बरामद किया. जीआरपी के थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि महिला के पति राकेश कुमार ने थाने में पत्नी के भाग जाने का मामला दर्ज कराया था. राकेश जहानाबाद के सेसंबा के रहनेवाले हैं. वह अपनी पत्नी को उसके मायके चांद चौरा से लेकर अपने घर जा रहे थे.
स्टेशन परिसर में पत्नी को छोड़ कर टिकट काटने गये था. इसी दौरान उनकी पत्नी किसी और के साथ भाग गयी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी प्लेटफॉर्म कर छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान उसे एक युवक के साथ बरामद किया गया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि चांदचौरा का रहनेवाला आदित्य कुमार राकेश की पत्नी को लेकर भागने की फिराक में था.
गौना करा कर लौट रहा था राकेश: चांदचौरा से गौना करा कर राकेश अपनी पत्नी के साथ लौट रहा था. इसी दौरान स्टेशन पर वह उसे चकमा देकर भाग गयी. राकेश ने पहले खुद अपनी पत्नी को ढूंढ़ा पर कहीं अता-पता नहीं चला. मजबूर होकर जीआरपी में इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी. छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










