स्कूल में ग्रामीणों ने ताला जड़ा शिक्षक के खिलाफ हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मानपुर : उसरी पंचायत के पंडाबिगहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के कमरों में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया व एक शिक्षक के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण उमा यादव ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन वे बच्चों के शिक्षा के प्रति ध्यान नहीं देते हैं. एमडीएम भी बंद […]
विज्ञापन
मानपुर : उसरी पंचायत के पंडाबिगहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के कमरों में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया व एक शिक्षक के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण उमा यादव ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन वे बच्चों के शिक्षा के प्रति ध्यान नहीं देते हैं. एमडीएम भी बंद रहता है. उन्होंने प्रधान शिक्षक राजदेव सिंह पर विकास के नाम पर आनेवाली राशि का गबन करने का आरोप लगाया.
ग्रामीण काली यादव ने भी शिक्षक के क्रियाकलाप पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए बताया कि शिक्षक हमेशा मीटिंग का बहाना बना कर गायब रहते हैं. पांचवीं तक शिक्षा ग्रहण करनेवाले स्कूल में मात्र 61 बच्चे नामांकित हैं. हेडमास्टर साहब बच्चों के नाम भी नहीं लिखते हैं. वहीं, साधु यादव का पुत्र पांचवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है, लेकिन उसे अपने पिता का नाम भी नहीं लिखने आ रहा है. लोगों का कहना था कि स्कूल का भवन भी काफी जर्जर हो चुका है.
शिक्षक के खिलाफ कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिख कर समस्या से अवगत कराया गया. लेकिन, समस्या जस की तस है. थक-हार कर स्कूल में ताला लगा दिया गया. इस संबंध में बीडीओ उषा कुमारी ने बताया कि स्कूल भवन में ताला लगाने की जानकारी मिली है. मामले की जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्राचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










