शहर की सुरक्षा पर सवाल: ऐसा ही रहा, तो रोज लुटते रहेंगे हम
शहर के किसी भी चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है. इसका फायदा अपराधियों को खूब मिल रहा है. दिनदहाड़े चौराहों से लोगों से छिनतई हो जाती है और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है. छिनतई सड़क पर होती है और पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे को खंगालती है. ऐसे में अपराधी हमेशा पकड़ सेे बाहर […]
विगत शुक्रवार को शहर के अतिव्यस्त चर्च रोड में एपीआर मॉल के पास बाइक से जा रही एक महिला से एक लाख रुपये झपट लिये गये. अब पुलिस संबंधित बैंक से सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लुटेरों की पहचान करने में जुटी है, जो आसान काम नहीं है. लोगों का कहना है कि अगर उक्त चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते, तो बाइक सवार लुटेरों की पहचान की जा सकती थी. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर भी उन तक पहुंचा जा सकता था. लेकिन, शहर के किसी भी चौक-चौराहों पर इस दिशा में कारगर कदम नहीं उठाये जाने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. हालांकि पुलिस ने गया-डोभी रोड पर दोमुहान के पास चार सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरुआत की है, पर शहर के अन्य व्यस्त चौक-चौराहों पर अब तक इसको लेकर कोई पहल नहीं की जा सकी है. इतना ही नहीं, शहर में किसी बड़े वारदात की स्थिति में सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों व हुड़दंगियों की पहचान करने में आसानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










