एक स्टूडेंट की जांच के लिए एमयू पहुंची नवादा पुलिस
बोधगया: नवादा के नारदीगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मनोज पांडेय मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय (एमयू) पहुंचे और रजिस्ट्रार डॉ सीताराम सिंह से मुलाकात की. डीएसपी श्री पांडेय ने कोलकाता की रहनेवाली कल्पना चटर्जी नामक छात्रा के शैक्षणिक इतिहास के बारे में छानबीन की. एमयू से कल्पना चटर्जी का शैक्षणिक इतिहास खंगालने के बाद डीएसपी संबंधित […]
एमयू से कल्पना चटर्जी का शैक्षणिक इतिहास खंगालने के बाद डीएसपी संबंधित दस्तावेज लेकर नवादा लौट गये. डीएसपी ने बताया कि नवादा जिले में छह जुलाई 2006 को दर्ज कांड संख्या 67/06 के इन्वेस्टिगेशन में मगध डीआइजी रत्न संजय के द्वारा निर्देश दिया गया था कि एमयू से इसकी जांच करायी जाये कि फाइनेंसियल इयर 2004, 2005 व 2006 में कल्पना चटर्जी एमयू की स्टूडेंट्स थी या नहीं. डीएसपी ने बताया कि एमयू के दस्तावेज के अनुसार, कल्पना चटर्जी वहां की स्टूडेंट्स रह चुकी हैं. इससे संबंधित रिपोर्ट एमयू से ले लिया गया है. इन्वेस्टिगेशन से संबंधित फाइल में उसे संलग्न किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










