एमयू के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष ने गया कॉलेज के छात्रों को किया संबोधित, कहा अर्थव्यवस्था से ही तय होती है देश की तरक्की

Updated:
विज्ञापन

गया : अगर कोई भी व्यक्ति यह सोच ले कि उसके खानदान में कोई महापुरुष या योग्य पुरूष पैदा हुआ था. इस वजह से उसे भी समाज में वहीं पहचान व सम्मान मिलेगा, तो वह गलत सोचता है. इस संसार में कोई भी व्यक्ति केवल अपने गुणों व काबिलियत की वजह से ही जाना जाता […]

विज्ञापन
गया : अगर कोई भी व्यक्ति यह सोच ले कि उसके खानदान में कोई महापुरुष या योग्य पुरूष पैदा हुआ था. इस वजह से उसे भी समाज में वहीं पहचान व सम्मान मिलेगा, तो वह गलत सोचता है. इस संसार में कोई भी व्यक्ति केवल अपने गुणों व काबिलियत की वजह से ही जाना जाता है.

इस लिए हमारे पूर्वजों ने क्या उपलब्धि हासिल की थी इसका बखान करने से बेहतर है कि खुद उपलब्धियां हासिल करें. उक्त बातें एमयू के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने गया कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों से कहीं. श्री श्रीवास्तव ने अर्थशास्त्र विभाग के कई छात्र-छात्राओं को बेहतर पढ़ाई के लिए पुरस्कृत भी किया.

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्की उसके अर्थव्यवस्था से तय होती है. ऐसे में इस विषय के छात्रों को अधिक जिम्मेदार होना होगा. इस विषय का गंभीर अध्ययन करें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए जरूरी सुझाव दे सकें. कार्यक्रम में प्रो मधुसूदन सिंह, प्रो महेश्वी प्रसाद, प्रो अजीत कुमार व प्रो प्रियदर्शनी ने भी अपनी बातें रखी. संचालन श्वेता कुमारी ने किया. अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने सभी का आभार जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन