परैया में मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया/परैया : गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के मझियावां गांव में पुलिस ने शनिवार की सुबह छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है. पुलिस ने इसमें हथियार बनाने में संलिप्त तीन अपराधियों के साथ ही काफी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार व उपकरण बरामद किये हैं. पुलिस का मानना है कि यहां पर […]
विज्ञापन
गया/परैया : गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के मझियावां गांव में पुलिस ने शनिवार की सुबह छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है. पुलिस ने इसमें हथियार बनाने में संलिप्त तीन अपराधियों के साथ ही काफी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार व उपकरण बरामद किये हैं. पुलिस का मानना है कि यहां पर लगभग पांच वर्षों से हथियार बनाया जा रहा है और निर्मित हथियारों की सप्लाइ लोकल अपराधियों व नक्सलियों के बीच की जाती थी.
पुलिस ने मझियावां गांव के पास नदी के कछार पर स्थित आम के बगीचे में बनी एक झोंपड़ी में चल रही मिनी गन फैक्टरी से इसी गांव के बृजनंदन विश्वकर्मा, विद्यानंद विश्वकर्मा व बिक्रम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की दो बाइकें भी जब्त की गयी हैं.
एसएसपी गरिमा मलिक ने शनिवार की शाम गिरफ्तार अपराधियों, अर्द्धनिर्मित हथियारों व उपकरण को सार्वजनिक करते हुए बताया कि मिनी गन फैक्टरी के बारे में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी व इसके बाद टिकारी एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में कोबरा बल के सहयोग से शनिवार की सुबह पांच बजे छापेमारी की गयी. इस दौरान तीन अपराधियों के साथ ही उक्त सामान बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि अब गिरफ्तार अपराधियों से यह पता लगाया जायेगा कि निर्मित हथियारों की सप्लाइ कहां-कहां करते थे.
मिनी गन फैक्टरी से दो अर्द्धनिर्मित देसी कारबाइन, एक देसी सिक्सर, दो कट्टे, एक आठ एमएम कारतूस के कटे हुए खोखे, एक 315 बोर कारतूस के अगले हिस्से व तीन चपटा किये हुए कारतूस के साथ ही हथियार बनानेवाले उपकरण के रूप में भाती, नेहाय, हथौड़ा, ट्रिगर, ट्रिगर गार्ड, स्पिरिंग, ड्रिल मशीन, इंजेक्टर, फयरिंग पिन, पेचकस, पिलास व बैरल के रूप में उपयोग होनेवाले काफी संख्या में पाइप बरामद किये गये हैं. मौके से चोरी की दो बाइकें, जिनमें बगैर नंबर की एक बजाज ब्रांड की बॉक्सर व हीरो होंडा ब्रांड की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी 065 क्यू-7549) है. एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इनके माध्यम से अवैध हथियारों का भी पता लगा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










