331 में बांटे गये 26 लाख 41.58 हजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना-2015 के तहत कल्याण विभाग की ओर से द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास एससी/एसटी के छात्र-छात्राओं के बीच जिला स्कूल के सभागार में शुक्रवार को चेक वितरण किया गया. जिला कल्याण विभाग के लिपिक राकेश कुमार रंजन ने बताया कि इस योजना के तहत रौल कोड 81055 से 81066 के बीच 408 […]
विज्ञापन
गया. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना-2015 के तहत कल्याण विभाग की ओर से द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास एससी/एसटी के छात्र-छात्राओं के बीच जिला स्कूल के सभागार में शुक्रवार को चेक वितरण किया गया.
जिला कल्याण विभाग के लिपिक राकेश कुमार रंजन ने बताया कि इस योजना के तहत रौल कोड 81055 से 81066 के बीच 408 छात्र-छात्राओं में शुक्रवार को 331 छात्र-छात्राएं ही पहुंच पाये. इनमें 26 लाख 48 हजार रुपये का वितरण किया गया. शनिवार को रौल कोड 81067 से 81086 के बीच 416 छात्र-छात्राओं के बीच चेक बांटा जायेगा. इस मौके पर फतेहपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, कल्याण विभाग के लिपिक धीरज कुमार व प्रफुल्लचंद्र प्रभाकर मौजूद थे.
वंचित छात्रों के लिए 23, 24 व 25 को शिविर : जिला कल्याण पदाधिकारी मृत्युंजय नारायण सिंह के नेतृत्व में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले वंचित बीसी-वन के छात्र-छात्राओं के बीच 23, 24 व 25 फरवरी को जिला स्कूल सभागार में शिविर लगा कर चेक बांटा जायेगा. बीसी-टू के स्टूडेंट्स से कागजात की मांग की गयी है. साथ ही, 20 फरवरी के बाद मैट्रिक में द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले वंचित एससी/एसटी छात्र-छात्राआें के बीच चेक का वितरण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










