किल्लत : शहर के पांच वार्डों में एक सप्ताह से बंद है वाटर सप्लाइ, खत्म हुआ आश्वासन का दौर, अब होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

गया: शहर के पांच वार्डों (29, 30, 31, 32 व 33) में पिछले एक सप्ताह से पानी की भारी किल्लत है. लोग बूंद-बूंद तो नहीं, पर साफ पानी पीने के लिए जरूर तरस गये हैं. जैसे-तैसे उनका काम चल रहा है. धीरे-धीरे लोगों में असंतोष पैदा हो रहा है और वे आंदोलन का मन बना […]

विज्ञापन
गया: शहर के पांच वार्डों (29, 30, 31, 32 व 33) में पिछले एक सप्ताह से पानी की भारी किल्लत है. लोग बूंद-बूंद तो नहीं, पर साफ पानी पीने के लिए जरूर तरस गये हैं. जैसे-तैसे उनका काम चल रहा है. धीरे-धीरे लोगों में असंतोष पैदा हो रहा है और वे आंदोलन का मन बना रहे हैं. उक्त वार्डों के अंतर्गत शास्त्रीनगर, जनता फ्लैट, अशोकनगर, इमलियाचक, रामपुर, मुस्तफाबाद, एपी कॉलोनी, चाणक्यपुरी कॉलोनी, पुलिस लाइन, गेवालबिगहा, गांगोबिगहा व चिरैयाटांड़ मुहल्ले हैं.
सात फरवरी से होगा आंदोलन : गुरुवार को जल व्यवस्था संघर्ष समिति की आेर से एपी कॉलाेनी स्थित डॉ पूनम सहाय के मकान में बैठक कर सात फरवरी से आंदोलन का निर्णय लिया गया. लोगों ने फैसला लिया है कि सात फरवरी को गया कॉलेज मोड़ के पास आमसभा व धरना कर आगे के आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रणनीति बनायी जायेगी.

जल व्यवस्था संघर्ष समिति के संयोजक गजेंद्र कुमार ने बताया कि तीन साल से लोगों को पानी व्यवस्था के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. लेकिन, इस बार तो आंदोलन होकर रहेगा और यह तब तक रहेगा, जब तक पानी की व्यवस्था स्थायी नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन