अभी नहीं जायेगी ठंड, सर्द हवाओं का रहेगा असर

Updated:
विज्ञापन

गया: अगर आप अपने कंबल धुलने के लिए देने जा रहे हों, या ऊनी कपड़ों को ड्राइ क्लीनिंग के लिए देने जा रहे हैं, तो जरा ठहरिए. अभी ठंड गयी नहीं है. वह तीन-चार दिन जाने के मूड में भी नहीं है. उसका असर अभी रहेगा. सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड को रोक […]

विज्ञापन
गया: अगर आप अपने कंबल धुलने के लिए देने जा रहे हों, या ऊनी कपड़ों को ड्राइ क्लीनिंग के लिए देने जा रहे हैं, तो जरा ठहरिए. अभी ठंड गयी नहीं है. वह तीन-चार दिन जाने के मूड में भी नहीं है. उसका असर अभी रहेगा. सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड को रोक लिया है.

अगर, यकीन नहीं है, तो पारे का हिसाब -किताब देख लीजिए. इन हवाओं हवाओं के कारण जिले का पारा बुधवार की अपेक्षा गुरुवार काे तीन डिग्री लुढ़क गया. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर साहेब आरके गिरि ने बताया कि अभी तीन-चार दिन तक तेज सर्द हवा का प्रकोप रहेगा. इससे सुबह-शाम कनकनी बढ़ सकती है. माैसम थाेड़ा नम हाेगा आैर आसमान में बादल भी मंडरा सकते हैं, पर बारिश की संभावना नहीं है. धूप खिला रहेगा.

इससे दिन में गरमी भी महसूस हाेगी. पारा एक डिग्री तक आैर नीचे आ सकता है.गाैरतलब है कि गुरुवार काे गया का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बुधवार काे न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री व अधिकतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार काे न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन