बेटियां लें संकल्प : पैरों पर होंगी खड़ी, तब करेंगी शादी

Updated:
विज्ञापन

बोधगया : सरकार का मिशन है कि बेटियों का विकास हो. यह मिशन तभी सफल हो सकता है, जब बेटियां बाल विवाह व शराब का विरोध करेंगी. वे संकल्प लें कि घर में शराब पीनेवाले सदस्य को गलत आदतों से दूर करेंगी और शादी-विवाह तभी करेंगी, जब वह बेहतर एजुकेशन लेकर सफल होंगी. बेटियों पर […]

विज्ञापन
बोधगया : सरकार का मिशन है कि बेटियों का विकास हो. यह मिशन तभी सफल हो सकता है, जब बेटियां बाल विवाह व शराब का विरोध करेंगी. वे संकल्प लें कि घर में शराब पीनेवाले सदस्य को गलत आदतों से दूर करेंगी और शादी-विवाह तभी करेंगी, जब वह बेहतर एजुकेशन लेकर सफल होंगी. बेटियों पर ही देश टिका है.

एक बेटी अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन करेंगी, तो स्वत: उस परिवार का हर सदस्य अच्छे कामकाज से जुड़ेगा. उक्त बातें बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने गुरुवार को बोधगया के टिकाबिगहा स्थित सिद्धार्थ कंपैसन ट्रस्ट में नि:शुल्क डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. विधायक ने कहा कि मैं छोटा था, तो उस वक्त सोचता था कि क्या बेटियां घर में ही बैठी रह जायेंगी. लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटियों के लिए बेहतरीन योजनाएं लेकर आयेे. अब हर जगह साइकिल से बेटियां स्कूल-कॉलेज जा रही हैं.

जीवन में न आने दें भटकाव
विधायक ने कहा कि जीवन का हर पल बहुत खास है. सफल होने के लिए अपना एक लक्ष्य बनायें. सकारात्मक सोच के साथ लगातार प्रत्यनशील रहें. हर हाल में सफलता मिलेगी. किसी भी कीमत पर जीवन में भटकाव न आने दें. भटकाव आने से जीवन बरबाद हो जाता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि विधायक बनेंगे, लेकिन मन में समाज कल्याण की भावना यहां खींच लायी.
दांतों के इलाज से संबंधित बातों की ली जानकारी
इस दौरान विधायक ने दांतों के इलाज से संबंधित बातों की जानकारी डॉ हर्ष कुमार से ली और क्लिनिक में लगाये गये अाधुनिक मशीनों की उपयोगिता से संबंधित जानकारी ली. इस दौरान विधायक ने बेहतर प्रदर्शन करनेवाली दो बच्चियों को मेमोंटो देकर सम्मानित किया. इस मौके पर बोधगया एनजीओ एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन