10वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सेमिनार
गया: जयहिंद पब्लिक स्कूल कर शास्त्रीनगर शाखा में गुरुवार को 10वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन व मार्गदर्शन के लिए आयोजित शैक्षिक सेमिनार का समापन हुआ. सेमिनार में एकेडमिक इंचार्ज कमलेश राय व आरएस चौहान, नरेंद्र सिन्हा, दीपा सिन्हा, स्नेहा कुमारी, प्रभात सिंह, प्रिंस कुमार, अनुज कुमार, आनंद कुमार व राजीव रंजन कुमार सिन्हा आदि शिक्षकों […]
सभी विषयों को समान महत्व देकर ही बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं. विद्यालय के प्राचार्या विभा प्रसाद ने 10वीं (अ) के मेधावी छात्र शुभम कुमार को विशेष पुरस्कार के रूप गुरु-शिष्य संबंध पर आधारित स्वामी विवेकानंद की पुस्तक प्रदान की. शुभम एक अच्छा हारमोनियम वादक व गायक है.
प्राचार्य ने 10वीं के सभी विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासित व योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करके ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. मंच का संचालन 10वीं की छात्रा नंदिनी ने किया. इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










