गया एयरपोर्ट पर दूसरे दिन भी आया विदेशी सिगरेट का बैग

Updated:
विज्ञापन

गया: गया एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी कर तस्करों द्वारा अवैध रूप से सामान को एयरपोर्ट से बाहर निकालने के मामले में गया पुलिस ने कस्टम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की, तो कस्टम विभाग में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के बाद बैकफुट पर आये कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को विदेशी […]

विज्ञापन
गया: गया एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी कर तस्करों द्वारा अवैध रूप से सामान को एयरपोर्ट से बाहर निकालने के मामले में गया पुलिस ने कस्टम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की, तो कस्टम विभाग में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के बाद बैकफुट पर आये कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को विदेशी सिगरेट से भरे बैग का पंचनामा कर उसे जब्त किया. यह बैग बैंकॉक से आया था. इसकी पुष्टि एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने की. इस मामले में कस्टम के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गयी.

कस्टम अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि बैंकॉक से किस व्यक्ति ने विदेशी सिगरेट से भरे बैग की बुकिंग की थी. विदेशी सिगरेट से भरे बैग को गया एयरपोर्ट पर कौन रिसीव करनेवाला था. इस घटना को लेकर पटना के कस्टम विभाग के अधिकारी भी सकते में हैं. पटना के अधिकारी अब इस बात का पता लगाने में जुट गये हैं कि गया एयरपोर्ट पर यह गोरखधंधा कितने दिनों से चल रहा था और इस गैरकानूनी कामकाज से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

वहीं, डीआइजी रत्न संजय, एसएसपी गरिमा मलिक व सिटी एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को मगध मेडिकल थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान द्वारा कस्टम विभाग के अधीक्षक कंचन चटर्जी, कस्टम हवलदार गंगादयाल प्रसाद व कर्मचारी नंदकुमार वर्मा, एयरपोर्ट प्रवेश टिकट ठेकेदार विनोद सिंह व उनकी पत्नी सहित अन्य के विरुद्ध एफआइआर होने के मामले को लेकर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार बुधवार को एयरपोर्ट पहुंचे और मामले से संबंधित छानबीन की. मगध मेडिकल इंस्पेक्टर लालबिहारी पासवान ने बताया कि तस्करी कर लाये गये सामान को एयरपोर्ट से निकालने के मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा सख्ती दिखायी गयी, तो अब कस्टम विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गये हैं.

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कस्टम के और कई अधिकारियों के जांच के दायरे में आने के आसार हैं. कस्टम विभाग के कर्मचारियों, ठेकेदार व उनकी पत्नी के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी के मामले का इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर रघुवंश राम को बनाया गया है. इस मामले में गिरफ्तार हुए कस्टम विभाग के अधीक्षक कंचन चटर्जी, कस्टम हवलदार गंगादयाल प्रसाद व कर्मचारी नंदकुमार वर्मा को थाने से जमानत दे दी गयी है. लेकिन, इस मामले के आरोपित बोधगया दोमुहान के रहनेवाले विनोद सिंह व उनकी पत्नी अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. डीआइजी व एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को विनोद सिंह के आवास पर हुई छापेमारी में चार पैकेट विदेशी सिगरेट, एक विदेशी घड़ी व 10 बाेतल विदेशी शराब बरामद की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन