मगध मेडिकल के डॉक्टर क्वार्टर से दिनदहाड़े चोरी
गया: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित डॉ एसके झा सुमन के क्वार्टर से अज्ञात चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े 30 हजार रुपये नकद समेत एक लाख की संपत्ति चुरा ली. घटना दिन के 10 से दो बजे के बीच की बतायी जाती है. घटना के समय डॉ सुमन अस्पताल में ड्यूटी पर थे और […]
माना जा रहा है कि किसी जानकार चोर गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, डॉ सुमन की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं. हर रोज पत्नी के स्कूल चले जाने के बाद डॉ सुमन भी अस्पताल चले जाते हैं.
ये बातें सिर्फ मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रहनेवाले लोग ही जानते हैं. ड्यूटी से लौटने के बाद डॉ सुमन को क्वार्टर में चोरी की जानकारी मिली. उन्होंने मगध मेडिकल थाने को सूचना दी. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान ने डॉक्टर के क्वार्टर से 30 हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख की संपत्ति चोरी होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










