साड़ी में फंस कर महिला रोड पर गिरी, जीभ कटी

Updated:
विज्ञापन

गया. शिक्षित महिला अभियान के तहत पढ़ाई-लिखाई करनेवाली एक महिला सरिता देवी की साड़ी पंचायती अखाड़ा के पास प्रगति नि:शुल्क शिक्षण संस्थान के बाहर लोहे के एक सरिया में फंस गयी. इससे वह रोड के किनारे ही गिर पड़ी. उसका मुंह व जीभ कट गया. संस्था के संचालक सचिन कुमार साहू ने घायल महिला को […]

विज्ञापन
गया. शिक्षित महिला अभियान के तहत पढ़ाई-लिखाई करनेवाली एक महिला सरिता देवी की साड़ी पंचायती अखाड़ा के पास प्रगति नि:शुल्क शिक्षण संस्थान के बाहर लोहे के एक सरिया में फंस गयी. इससे वह रोड के किनारे ही गिर पड़ी. उसका मुंह व जीभ कट गया. संस्था के संचालक सचिन कुमार साहू ने घायल महिला को एक निजी डॉक्टर के पास इलाज करवाया.
संस्था की सदस्य मंजु देवी व उर्मिला देवी ने जख्मी महिला के घर पहुंच कर ब्रेड, दूध व फल से सहयोग किया. उनके साथ संस्था की सरिता देवी, अनीता कुमारी, कविता कुमारी, गुंजा कुमारी, रंजीत कुमार साहू, अजय कुमार पटेल, सीमा कुमारी, पूजा कुमारी व अकांक्षा भारती भी मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन