गया एयरपोर्ट पर तस्कर रैकेट का खुलासा, कस्टम अधीक्षक, हवलदार व एक कर्मचारी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: गया एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी कर तस्करी के सामान को एयरपोर्ट से बाहर निकालने में तस्करों का सहयोग करनेवाले कस्टम विभाग के अधीक्षक कंचन चटर्जी सहित दो अन्य कर्मचारियों को मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर बोधगया-दाेमुहान के रहनेवाले तस्कर गिरोह से जुड़े एयरपोर्ट प्रवेश टिकट के ठेकेदार […]
विज्ञापन
गया: गया एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी कर तस्करी के सामान को एयरपोर्ट से बाहर निकालने में तस्करों का सहयोग करनेवाले कस्टम विभाग के अधीक्षक कंचन चटर्जी सहित दो अन्य कर्मचारियों को मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर बोधगया-दाेमुहान के रहनेवाले तस्कर गिरोह से जुड़े एयरपोर्ट प्रवेश टिकट के ठेकेदार विनोद सिंह के आवास पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. उनके घर से पुलिस ने 10 बोतल विदेशी शराब, चार पैकेट विदेशी सिगरेट व एक विदेशी घड़ी बरामद किया.
मामले की मॉनीटरिंग कर रहे मगध डीआइजी रत्न संजय, एसएसपी गरिमा मलिक व सिटी एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर मगध मेडिकल थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान ने अधीक्षक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की.
एसएसपी ने बताया कि अधीक्षक व कस्टम विभाग के हवलदार (पटना जिले के परसा बाजार थाने के ऐतवारी गांव के रहनेवाले) गंगादयाल प्रसाद, कस्टम विभाग के कैजुअल कर्मचारी (गया जिले के गुरुआ थाने के राजन के रहनेवाले) नंदकुमार वर्मा, एयरपोर्ट प्रवेश टिकट ठेकेदार विनोद सिंह व उनकी पत्नी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










