आखों पर पट्टी बांध कर पढ़ता है छात्र वेंकटेश

Updated:
विज्ञापन

टिकारी: टिकारी की धरती ने हमेशा से अद्भूत प्रतिभा के धनी लोगों को जन्म दिया है. ऐसा ही एक प्रतिभा ज्ञान भारती सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, रानीगगंज के वर्ग चार के छात्र वेंकटेश के अंदर देखने को मिली. वेंकटेश अरवल जिले के कुर्था के बारा गांव का रहनेवाला है. उसमें यह विशेषता है कि वह आंखों […]

विज्ञापन
टिकारी: टिकारी की धरती ने हमेशा से अद्भूत प्रतिभा के धनी लोगों को जन्म दिया है. ऐसा ही एक प्रतिभा ज्ञान भारती सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, रानीगगंज के वर्ग चार के छात्र वेंकटेश के अंदर देखने को मिली. वेंकटेश अरवल जिले के कुर्था के बारा गांव का रहनेवाला है. उसमें यह विशेषता है कि वह आंखों पर पट्टी बांध कर पढ़ सकता है और किसी चीज को बता सकता है. मंगलवार को एक मुलाकात के दौरान उसने आंखों पर पट्टी बांध कर अखबार पढ़ लिया. इससे पहले उसने ईश्वर की प्रार्थना की.

अखबार के पन्नों को सूंघा और कुछ ही देर में छपे हुए शब्दों को पढ़ना प्रारंभ कर दिया. उसकी इस प्रतिभा को देख सभी हैरान रह गये. जब कोई शब्द समझ में नहीं आता, तो कान के पास रगड़ कर, सिर के बालों से स्पर्श कर फिर सब कुछ सही-सही बता देता. यहां तक उसके कई तरह के नोटों को भी पहचान लिया.

ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को वार्षिकोत्सव होना है. इस बच्चे ने कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छा अपनी मां से जतायी. मां ने जब इसके अंदर छिपी प्रतिभा के बारे में बताया, तो सभी हैरत में पड़ गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन