दबंगई: अवैध खटाल का विरोध कर रहीं पार्षद के परिजनों से मारपीट, बंदूक के कुंदे व रॉड से हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: लंबे समय से लक्ष्मणसहाय लेन में अवैध रूप से चल रहे खटाल का विरोध कर रहीं वार्ड-16 की पार्षद उषा देवी के दो परिजनों पर रविवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों ने उनके भतीजे गुड्डू व उसके दोस्त मोनू को बंदूक के कुंदे व रॉड से पीट कर बुरी तरह […]
विज्ञापन
गया: लंबे समय से लक्ष्मणसहाय लेन में अवैध रूप से चल रहे खटाल का विरोध कर रहीं वार्ड-16 की पार्षद उषा देवी के दो परिजनों पर रविवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों ने उनके भतीजे गुड्डू व उसके दोस्त मोनू को बंदूक के कुंदे व रॉड से पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. फिलहाल, दोनों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है. इस मामले में शंकर यादव व राजू यादव नामक दो लोगों को हिरासत में लया गया है.
क्या है मामला
पार्षद के बेटे उपेंद्र कुमार के मुताबिक, उनके वार्ड में लक्ष्मण सहाय लेन में गुरुद्वारा से डोम टोली की अोर जानेवाले रास्ते पर शंकर यादव, उनके दो बेटे राजू यादव व छोटू यादव ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर खटाल खोल रखा है.
इससे आने-जानेवाले लोगों को परेशानी होती है. पार्षद व उनके बेटे ने कई बार इन लोगों को यहां से खटाल हटाने को कहा, लेकिन इन लोगों ने अनसुना कर दिया. उपेंद्र कुमार ने बताया कि ये लोग बैरागी व मानपुर के रहनेवाले हैं और काफी दिनों से यहां अवैध रूप से खटाल चला रहे हैं. शाम होते ही यहां पर शराब व अन्य नशीली चीजों का प्रयोग करते हैं और आने-जानेवाली महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हैं. इधर, पिछले चार दिनों से शंकर यादव के दोनों बेटे व उनके दोस्त मुहल्ले में तेज गति से मोटरसाइकिल चला कर लोगों को परेशान कर रहे हैं. शनिवार को पार्षद उषा देवी ने उन लोगों को टोका और ऐसा नहीं करने की हिदायत दी. उस वक्त तो वे वहां से चले गये. पर, रविवार की रात आठ बजे करीब 10 की संख्या में अपराधी किस्म के लोग पार्षद की गली के बाहर खड़े हो गये.
इसी दौरान पार्षद का भतीजा गुड्डू व उसका दोस्त मोनू मंगलागौरी मंदिर से लौट कर घर आ रहे थे. गली के पास पहुंचते ही अपराधियों ने उन दोनों पर बंदूक के कुंदे व रॉड से हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










