पत्थर लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्त
पत्थर लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्तटनकुप्पा. टनकुप्पा पुलिस ने मंगलवार को पथरा मोड़ से पत्थर लदा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया. टनकुप्पा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पथरा मोड़ से पत्थर लदे ट्रक (बीआर 25-4052) व उसके चालक मिथिलेश प्रसाद को पकड़ा गया. ट्रक को वन विभाग को सौंप दिया गया. […]
पत्थर लदा ट्रक पुलिस ने किया जब्तटनकुप्पा. टनकुप्पा पुलिस ने मंगलवार को पथरा मोड़ से पत्थर लदा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया. टनकुप्पा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पथरा मोड़ से पत्थर लदे ट्रक (बीआर 25-4052) व उसके चालक मिथिलेश प्रसाद को पकड़ा गया. ट्रक को वन विभाग को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि पत्थर के अवैध खनन व ढुलाई के खिलाफ सघन छापेमारी की जायेगी.गया शहर मे मिली चार बच्चों संग लापता महिला पति की प्रताड़ना व मायकेवालों की उपेक्षा से परेशान थी महिलानालंदा जिले के छबीलापुर गांव में महिला का ससुरालप्रतिनिधि, टनकुप्पा टनकुप्पा थाने की पुलिस ने सोमवार को एक माह से गायब महिला को गया से बरामद किया. फर्द बयान लेने के बाद पुलिस ने महिला को उसके ननद को सौंपा दिया. टनकुप्पा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नालंदा जिले के छबीलापुर गांव के रहनेवाले श्रवण कुमार ने गत 13 जनवरी को टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित ससुराल से अपनी पत्नी संजु देवी के गुम होने की शिकायत दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में श्रवण कुमार ने आशंका जतायी थी कि पत्नी व चार बच्चों को बहला-फुसला कर कोई लेकर भाग गया है. सोमवार को थाने को सूचना मिली कि विवाहिता गया शहर में है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विवाहिता व उसके चारों बच्चों को गया शहर से बरामद कर पूछताछ की. विवाहिता ने बताया कि उसका पति काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहा है. कहीं से कोई न्याय नहीं मिलने पर वह ससुराल छोड़ कर अपने मायके (मखदुमपुर) आ गयी. मायकेवालों का भी सहयोग नहीं मिलने और अपनी व अपने बच्चों की जिंदगी बरबाद होता देख वह बिना किसी को बताये बच्चों के साथ भाग गयी. महिला ने अपने ननद के पास जाने की इच्छा जतायी. पुलिस ने महिला व बच्चों को उसके ननद को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










