पंचायत स्तर पर बनाये जायेंगे स्टेडियम : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर बनाये जायेंगे स्टेडियम : मंत्री गया दौरे पर पहुंचे कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कला व खेल के विकास पर जोर देने की बात कही कहा, पता है गांधी मैदान जीर्णोद्धार को लेकर चल रही खींचतान संवाददाता, गयाराज्य सरकार कला व खेल को अब पंचायत स्तर पर […]

विज्ञापन

पंचायत स्तर पर बनाये जायेंगे स्टेडियम : मंत्री गया दौरे पर पहुंचे कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कला व खेल के विकास पर जोर देने की बात कही कहा, पता है गांधी मैदान जीर्णोद्धार को लेकर चल रही खींचतान संवाददाता, गयाराज्य सरकार कला व खेल को अब पंचायत स्तर पर मजबूत करने की तैयारी कर रही है. नये वित्तीय वर्ष में पेश होनेवाले बजट में कला व खेल के विकास के लिए कई नये प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं. उक्त बातें कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कहीं. वह मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य में पंचायत स्तर पर स्टेडियम बनाने की है. इसके लिए रूपरेखा भी तैयार हो रही है. गया में खेल मैदान की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि गांधी मैदान स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर चल रही खींचतान की उन्हें जानकारी है, इसके निदान की कोशिश की जा रही है. हालांकि, राज्य में तमाम खेल संघों में चल रही राजनीति पर वह कुछ बोलने से कतराते रहे. गया संग्रहालय का मांगा प्लानगया दौरे पर आये मंत्री ने संग्रहालय भी देखा. वहां की कमियों से अवगत हुए. संग्रहालय कैंपस में बने आॅडिटोरियम के बेहतर उपयोग के लिए पदाधिकारियों को प्लान बनाने का टास्क दिया. उन्होंने संग्रहालय के जीर्णोद्धार की भी बात कही. विधायक के पोते ने किया मंत्री का स्वागतइससे पहले मंत्री शिवचंद्र राम सुबह बेलागंज विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव के घर पहुंचे. यहां विधायक के पोते सूर्यांश ने मंत्री का स्वागत किया. इस मौके पर विधायक पुत्र युवा राजद नेता विश्वनाथ यादव व राजद के कई नेता भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन