प्रोत्साहन के रुपये चाहिए, तो 25 तक जमा करें कागजात
प्रोत्साहन के रुपये चाहिए, तो 25 तक जमा करें कागजात गया. मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास करनेवाले पिछड़ा वर्ग (बीसी-2)के छात्रों को प्रोत्साहन राशि के लिए जिला कल्याण कार्यालय में 25 जनवरी तक सभी कागजात जमा कर देना होगा.यह जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी मृत्युंजय नारायण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कागजात […]
प्रोत्साहन के रुपये चाहिए, तो 25 तक जमा करें कागजात गया. मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास करनेवाले पिछड़ा वर्ग (बीसी-2)के छात्रों को प्रोत्साहन राशि के लिए जिला कल्याण कार्यालय में 25 जनवरी तक सभी कागजात जमा कर देना होगा.यह जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी मृत्युंजय नारायण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कागजात में अंक प्रमाणपत्र, प्रवेश प्रमाणपत्र, वर्तमान जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र व बैंक खाते की छाया प्रति के साथ आइएफएससी कोड अंकित वाले अन्य दस्तावेज प्रमुख हैं. इन पर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का हस्ताक्षर अनिवार्य है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कागजात के 25 तक जमा होने के बाद एक सूची तैयार की जायेगी. इसके हिसाब से ही प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. इसके लिए जिला कार्यालय में बैठक का भी प्रस्ताव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










