चिटफंड कंपनी के खिलाफ पुलिस की सख्ती
चिटफंड कंपनी के खिलाफ पुलिस की सख्तीकंपनी ने ग्राहकों को नहीं लौटाये पैसे मोतिहारी जिले का रहनेवाला है कंपनी का चेयरमैन वरीय संवाददाता, गयाविष्णुपद थाना इलाके के माड़नपुर में रियल बांड मार्केटिंग एंड रियल लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी की तरफ से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की सख्ती बढ़ गयी है. जानकारी […]
चिटफंड कंपनी के खिलाफ पुलिस की सख्तीकंपनी ने ग्राहकों को नहीं लौटाये पैसे मोतिहारी जिले का रहनेवाला है कंपनी का चेयरमैन वरीय संवाददाता, गयाविष्णुपद थाना इलाके के माड़नपुर में रियल बांड मार्केटिंग एंड रियल लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी की तरफ से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की सख्ती बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार, कंपनी वर्ष 2013 से ठगी करती आ रही है. कम समय में रुपये दोगुना करने के नाम पर कंपनी के कर्मचारियों ने इलाके के कई लोगों के पैसे लिये और चिटफंड कंपनी में जमा करा लिया. लेकिन, जब भुगतान देने की बारी आयी, तो कंपनी ने हाथ खड़े कर लिये. तब, 25 नवंबर, 2013 को सिविल लाइंस अब विष्णुपद थाने के मधुसूदन कॉलोनी के रहनेवाले रवि कुमार (गया स्थित आइटीआइ के स्टाफ) ने कंपनी के चेयरमैन (मोतिहारी जिले के केसरिया के रहनेवाले) सत्यदेव प्रसाद गुप्ता सहित संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र काजी व अन्य के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. उस समय इस चिटफंड कंपनी में डिपॉजिट करनेवाले काफी संख्या में ग्राहकों ने थाने पर हंगामा भी किया था. फिलहाल, इस मामले को विष्णुपद थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार देख रहे हैं. इस कांड के मुख्य आरोपित सत्यदेव प्रसाद गुप्ता के बारे में सोमवार को गया पुलिस को अहम सुराग मिला है. गया से पुलिस की एक टीम अन्य जिलों में छापेमारी करने के लिए निकल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










