शेरघाटी में किसान की गला व पेट चीर कर हत्या
शेरघाटी में किसान की गला व पेट चीर कर हत्यामलियाथान गांव के पास हमलावरों ने घटना को दिया अंजामअपने दामाद के खलिहान में सोये थे मदन यादवगुरुअा थाने के सोनहत्थू गांव के थे रहनेवाले फोटो- शेरघाटी-01- घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंचे शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद व गुरुआ थानाध्यक्ष संजीव कुमार.प्रतिनिधि, शेरघाटी/गुरुआगया जिले के […]
शेरघाटी में किसान की गला व पेट चीर कर हत्यामलियाथान गांव के पास हमलावरों ने घटना को दिया अंजामअपने दामाद के खलिहान में सोये थे मदन यादवगुरुअा थाने के सोनहत्थू गांव के थे रहनेवाले फोटो- शेरघाटी-01- घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंचे शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद व गुरुआ थानाध्यक्ष संजीव कुमार.प्रतिनिधि, शेरघाटी/गुरुआगया जिले के शेरघाटी थाने के मलियाथान गांव के पास स्थित खलिहान में सो रहे किसान मदन यादव पर शनिवार की देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर गला काट व पेट चीर कर उनकी हत्या कर दी. वह गुरुअा थाने के सोनहत्थू गांव के रहनेवाले थे. धान की रखवाली के लिए अपने दामाद पुनदेव यादव के साथ खलिहान में सोये थे. उनका दामाद कुछ दूरी पर सोया था, लेकिन उसे हमले की भनक नहीं लगी. रविवार की सुबह किसान का मंझला बेटा सुनील यादव खलिहान पहुंचा, तो उसने अपने पिता को खून से लथपथ देखा. इस दाैरान आसपास के लोग भी जमा हो गये. सूचना मिलने पर शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद व डीएसपी सह गुरुआ थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारियों ने मौका मुआयना किया और मामले की छानबीन की.हमलावरों का सुराग पाने में असफल रही पुलिसमदन यादव गुरुआ थाने के बेलौटी गांव के बड़े किसानों के खेतों में फसल उपजा कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी गरिमा मलिक के निर्देश पर सीआरपीएफ के डॉग स्कवाड की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की. लेकिन, हमलावरों के बारे में कुछ विशेष सुराग हासिल नहीं कर सकी. पुलिस ने किसान के परिजनों से पूछताछ की. किसान की बहू सीता देवी ने बताया कि किसी से उनकी रंजिश नहीं थी. वर्षों पहले जमीन के एक मामले को लेकर गोतिया से विवाद हुआ था, लेकिन वह काफी पहले सुलझ गया है. शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि हत्या के मामले की छानबीन की जा रही है. किसान के दामाद पुनदेव यादव सहित अन्य परिजनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गयी है. हत्या किन कारणों से की गयी है, इसका भी पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










