गया जी के दिव्य अभिषेक बने SDM: BPSC में 1070वीं रैंक, मां के सपने को किया पूरा
दिव्य अभिषेक- फोटो : प्रभात खबर
70th BPSC Result 2026 : गया जिले के गुरुआ प्रखंड के रहने वाले दिव्य अभिषेक ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 1070वीं रैंक हासिल की है. उनका चयन एसडीएम के पद पर हुआ है.
गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
70th BPSC Result 2026 : गया जी के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र की बेलौटी पंचायत अंतर्गत बैजू बिगहा गांव के रहने वाले दिव्य अभिषेक ने 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने पूरे राज्य में 1070वीं रैंक हासिल की है और उनका चयन एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) के पद पर हुआ है.
गांव में जश्न का माहौल
दिव्य अभिषेक की इस बड़ी कामयाबी से उनके गांव, पंचायत और पूरे गया जिले का नाम रोशन हुआ है. उनकी सफलता की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों व शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है.
BHU से की है पढ़ाई
दिव्य अभिषेक बैजू बिगहा के निवासी अखिलेश पासवान और रीना देवी के बेटे हैं. उनकी मां रीना देवी साल 2001 में गुरुआ उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य चुनी गई थीं. उन्होंने शुरू से ही अपने बेटे की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दिया था और दिव्य अभिषेक ने बीपीएससी में सफलता हासिल कर अपनी मां के उस सपने को पूरा कर दिखाया है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद देश के प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की.
Also Read: गुरुआ के BDO मोहम्मद सद्दाम हुसैन बने DSP, काम के साथ जारी रखी पढ़ाई; अब IAS बनने का है लक्ष्य
Gaya Ji News : दिल्ली में रहकर की तैयारी
उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद दिव्य अभिषेक ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. वे दिल्ली में रहकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. अपनी कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर एसडीएम (SDM) बनने का गौरव हासिल किया है.
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
ग्रामीणों का कहना है कि दिव्य अभिषेक की यह सफलता उनकी सच्ची मेहनत और समर्पण का नतीजा है. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के दूसरे युवाओं को भी जीवन में आगे बढ़ने की एक नई प्रेरणा मिलेगी.
Also Read: आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने BPSC में लहराया परचम, लाखों का पैकेज छोड़ बने डिप्टी कलेक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










