मीडिया क्लब बनाने के तरीके बताये

Updated:
विज्ञापन

मीडिया क्लब बनाने के तरीके बतायेसीयूएसबी में यूनिसेफ की तरफ से कार्यशाला आयोजित फाेटाे-गया. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मीडिया विभाग में यूनिसेफ के स्टेट मीडिया कंसलटेंट अर्शी अग्रवाल की आेर से कार्यशाला का आयाेजन किया गया. सीयूएसबी के पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि मीडिया विभाग के सहायक प्राध्यापक सुजीत कुमार की […]

विज्ञापन

मीडिया क्लब बनाने के तरीके बतायेसीयूएसबी में यूनिसेफ की तरफ से कार्यशाला आयोजित फाेटाे-गया. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मीडिया विभाग में यूनिसेफ के स्टेट मीडिया कंसलटेंट अर्शी अग्रवाल की आेर से कार्यशाला का आयाेजन किया गया. सीयूएसबी के पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि मीडिया विभाग के सहायक प्राध्यापक सुजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. यूनिसेफ के सहयाेगी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक कमल किशाेर व शेफाली भारद्वाज ने भी छात्र-छात्राओं काे मीडिया क्लब बनाने के तरीके बताये. अर्शी अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टूडेंट्स काे बच्चाें के अधिकाराें के बारे में जानकारी दी. कार्यशाला में मनाेविज्ञान विभाग के प्राेफेसर टीबी सिंह व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन