ट्रेन से कट कर दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर दो की मौतगया. गया-मानपुर जंकशनों के बीच मंगलवार को ट्रेनों से कट कर दो लोगों की जान चली गयी. पहली घटना शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के पास मंगलवार की सुबह हुई. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची. हालांकि उसे वहां शव नहीं मिला, लेकिन घटनास्थल पर खून के […]

विज्ञापन

ट्रेन से कट कर दो की मौतगया. गया-मानपुर जंकशनों के बीच मंगलवार को ट्रेनों से कट कर दो लोगों की जान चली गयी. पहली घटना शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के पास मंगलवार की सुबह हुई. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची. हालांकि उसे वहां शव नहीं मिला, लेकिन घटनास्थल पर खून के निशान पाये गये. वहीं, देर शाम बागेश्वरी गुमटी के पास भी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. लेकिन, जीआरपी के पहुंचने के पहले ही परिजनों ने शव को वहां से गायब कर दिया. हॉकर्स यूनियन 14 को देगी धरना गया. पूर्व मध्य रेलवे हॉकर्स यूनियन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर 14 जनवरी को स्टेशन स्थित यूनियन कार्यालय से रैली निकालेंगे और रेलवे के वरीय अधिकारियों के विरोध में पुतला फूंकेंगे. श्रमिक नेता अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि आठ महीने से 160 हॉकरों पर स्टेशन परिसर में सामान बेचने पर रेलवे अधिकारियों ने रोक लगा रखी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन