धीरजा पुल पर वाहनों से लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

धीरजा पुल पर वाहनों से लूटपाटहथियारों से लैस तीन अपराधियों ने आधा दर्जन वाहनाें को बनाया निशानावाहनों पर सवार लोगों से पैसे, मोबाइल फोन व घड़ी की लूटप्रतिनिधि, डोभीधीरजा पुल पर साेमवार कर रात तीन हथियारबंद अपराधियों ने करीब दर्जन भर वाहनों को निशाना बनाया और उनमें सवार लोगों से हजारों रुपये की लूटपाट की.पीड़ित […]

विज्ञापन

धीरजा पुल पर वाहनों से लूटपाटहथियारों से लैस तीन अपराधियों ने आधा दर्जन वाहनाें को बनाया निशानावाहनों पर सवार लोगों से पैसे, मोबाइल फोन व घड़ी की लूटप्रतिनिधि, डोभीधीरजा पुल पर साेमवार कर रात तीन हथियारबंद अपराधियों ने करीब दर्जन भर वाहनों को निशाना बनाया और उनमें सवार लोगों से हजारों रुपये की लूटपाट की.पीड़ित ट्रकचालक झारखंड के चतरा जिले के पत्थरकट्टा निवासी छोटू वर्मा व दिनेशवर प्रसाद ने बताया कि वह चतरा से माल लोड कर औरंगाबाद जा रहा था. डोभी थाना क्षेत्र के धीरजा पुल के पास तीन हथियारबंद अपराधियों ने सड़क पर पत्थर रख कर करीब आधा दर्जन सब्जी लदे पिकअप वैन व ट्रकों से लूटपाट कर रहे थे. अपराधियों ने वाहनों पर सवार लोगों से पैसे, मोबाइल फोन व घड़ी छीन लिये. विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और लूटपाट कर चलते बने. हालांकि, लूटपाट के शिकार हुए अन्य वाहन चालकों ने स्थानीय थाने को घटना की सूचना नहीं दी और अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन