मगध मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों ने दिया धरना
मगध मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों ने दिया धरनाफोटो-मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का लिया गया निर्णयसंवाददाता, गयाबिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मगध मेडिकल अस्पताल शाखा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों ने काला-बिल्ला लगा कर अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अधीक्षक से कोई बातचीत नहीं होने […]
मगध मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों ने दिया धरनाफोटो-मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का लिया गया निर्णयसंवाददाता, गयाबिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मगध मेडिकल अस्पताल शाखा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों ने काला-बिल्ला लगा कर अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. अधीक्षक से कोई बातचीत नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने बुधवार को भी धरना जारी रखने का निर्णय लिया.धरने की अध्यक्षता कर रहे संघ के शाखा अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गत 26 दिसंबर को संघ की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया, लेकिन अधीक्षक बातचीत करना भी मुनासिब नहीं समक्षा. ऐसे में धरना आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया. मांग पूरा होने तक धरना जारी रहेगा. धरने को राज्य संघ के राज्य उपाध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, महेंद्र प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शंभु कुमार, श्वेता कुमारी, दीपक कुमार, संजीत कुमार, रमेश कुमार व जफर इमाम आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










