व्यवसायी से रंगदारी मांगनेवाला पकड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
– इमामगंज थाने के बेदौली के रहनेवाले हैं सीमेंट व्यवसायी मोहम्मद शाबिर गया : एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में पोस्टेड टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों ने सोमवार को बोधगया थाने के बीएमपी कैंप के पास धनावां मोड़ से कुंदन कुमार नामक एक युवक को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया. सिटी एसपी रविरंजन कुमार […]
विज्ञापन
– इमामगंज थाने के बेदौली के रहनेवाले हैं सीमेंट व्यवसायी मोहम्मद शाबिर
गया : एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में पोस्टेड टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों ने सोमवार को बोधगया थाने के बीएमपी कैंप के पास धनावां मोड़ से कुंदन कुमार नामक एक युवक को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया. सिटी एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि इमामगंज थाने के बेदौली के रहनेवाले सीमेंट व्यवसायी मोहम्मद शाबिर से रंगदारी मांगी गयी थी.
इस मामले में इमामगंज थाने में व्यवसायी ने एफआइआर दर्ज करायी थी. जिस मोबाइल फोन नंबर से रंगदारी मांगी गयी थी, उसका सीडीआर निकाल कर छानबीन की गयी. इस दौरान रंगदारी मांगनेवाले के रूप में कुंदन की पहचान की गयी. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम को लगाया गया. तब, बीएमपी कैंप के पास धनावां मोड़ से इमामगंज थाने के करासन गांव के कुंदन को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










