कैंप पर हमला: मैगरा थानाध्यक्ष निलंबित
कैंप पर हमला: मैगरा थानाध्यक्ष निलंबितवरीय संवाददाता, गयाडुमरिया से रानीतालाब (पटना) स्टेट हाइवे-69 के निर्माण कार्य में जुटी गैमन इंडिया व खोखर कंपनी के मैगरा स्थित कैंप पर रविवार की रात हुए नक्सली हमले के मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने मैगरा थानाध्यक्ष अमित मिश्रा काे सोमवार को निलंबित कर दिया. एसएसपी ने बताया कि […]
कैंप पर हमला: मैगरा थानाध्यक्ष निलंबितवरीय संवाददाता, गयाडुमरिया से रानीतालाब (पटना) स्टेट हाइवे-69 के निर्माण कार्य में जुटी गैमन इंडिया व खोखर कंपनी के मैगरा स्थित कैंप पर रविवार की रात हुए नक्सली हमले के मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने मैगरा थानाध्यक्ष अमित मिश्रा काे सोमवार को निलंबित कर दिया. एसएसपी ने बताया कि मैगरा थाने से कुछ ही दूरी पर कैंप था. मैगरा थाने में सैकड़ों जवान मौजूद थे. इसके बावजूद समय रहते थानाध्यक्ष द्वारा नक्सलियों की कार्रवाई का जवाब नहीं दिया गया. इससे थानाध्यक्ष की लापरवाही का मामला सामने आया है. आदेश के बावजूद नहीं शुरू हुआ था कांबिंग ऑपरेशन एसएसपी ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर रविवार की देर शाम से नक्सल इलाके में सीआरपीएफ के सहयोग से कांबिंग ऑपरेशन व एरिया डोमिनेशन करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कांबिंग ऑपरेशन व एरिया डोमिनेशन शुरू नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले जिले में चल रहे प्रमुख प्रोजेक्टों के ठेकेदारों व उनके प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा मसले पर बैठक की गयी थी. उसमें निर्णय लिया गया था कि शाम के समय ठेकेदार अपने-अपने मशीनों को थाने के आसपास या किसी एक ही स्थान पर लगायेंगे, ताकि मशीनों की सुरक्षा की जा सके. मैगरा में थाने से कुछ ही दूरी पर एक ही स्थान पर मशीनों को लगाया गया था. लेकिन, उसकी भी सुरक्षा करने में थानाध्यक्ष ने ठोस पहल नहीं की थी. सब इंस्पेक्टर सुशील बने महकार के नये थानाध्यक्ष गया. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार राहुल को महकार का थानाध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने बताया कि महकार थाना इलाके में सुरक्षा कारणों को लेकर सब इंस्पेक्टर सुशील की पोस्टिंग की गयी है. वह खिसरसराय के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं. इस कारण उन्हें उस इलाके के बारे में हर प्रकार की जानकारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










