फतेहपुर में फल-फूल रहा नकली नोटों का धंधा
फतेहपुर में फल-फूल रहा नकली नोटों का धंधापश्चिम बंगाल से आ रही नकली नोटों की खेप प्रतिनिधि, फतेहपुरपश्चिम बंगाल का मालदा थाना क्षेत्र नकली नोट के धंधे का नया ठिकाना बन गया है. इसका संबंध गया के फतेहपुर से भी है. पिछले ढाई माह में पटना एटीएस ने दूसरी बार छापेमारी कर नकली नोट के […]
फतेहपुर में फल-फूल रहा नकली नोटों का धंधापश्चिम बंगाल से आ रही नकली नोटों की खेप प्रतिनिधि, फतेहपुरपश्चिम बंगाल का मालदा थाना क्षेत्र नकली नोट के धंधे का नया ठिकाना बन गया है. इसका संबंध गया के फतेहपुर से भी है. पिछले ढाई माह में पटना एटीएस ने दूसरी बार छापेमारी कर नकली नोट के साथ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनमें फतेहपुर थाने के कोथर के संटू कुमार व अजय कुमार शामिल हैं. एटीएस की कार्रवाई से फतेहपुर व आसपास के क्षेत्र में चर्चा काफी गरम है. उल्लेखनीय है कि गत 25 अक्तूबर को पहाड़पुर स्टेशन पर गया–आसनसोल सवारी गाड़ी से पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें तीन युवक कमलेश यादव (जेलहीबिगहा), शैलेश कुमार (बहेरा) व हरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह (ढिबर) फतेहपुर थाना क्षेत्र के, टिकारी थाने के भैरूगारा के मनीष कुमार व पश्चिम बंगाल के मालदा थाने के अब्दुल रहमान के रूप में पहचाने गये. इनके पास से दो लाख के जाली नोट बरामद किये गये थे. कई दिनों तक लोगों को पता ही नहीं चला कि मामला क्या है. इसके बाद एटीएस तीन दिनों तक पहाड़पुर में जमी रही. इन युवकों से पता चला था कि पैसा पहुंचाने के बदले उन्हें 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










