राजभवन में कुलपतियों की बैठक 18 को

Updated:
विज्ञापन

राजभवन में कुलपतियों की बैठक 18 को संबद्धता व बीएड नामांकन समेत 11 सूत्री एजेंडे पर होगी चर्चासंवाददाता, बोधगयाएकेडमिक एंड एक्जामिनेशन (परीक्षा) कैलेंडर के साथ ही अंगीभूत व संबद्ध काॅलेजों से संबंधित जानकारियों से लैस होकर सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक आगामी 18 जनवरी को राजभवन के दरबार हॉल में होगी. राजभवन […]

विज्ञापन

राजभवन में कुलपतियों की बैठक 18 को संबद्धता व बीएड नामांकन समेत 11 सूत्री एजेंडे पर होगी चर्चासंवाददाता, बोधगयाएकेडमिक एंड एक्जामिनेशन (परीक्षा) कैलेंडर के साथ ही अंगीभूत व संबद्ध काॅलेजों से संबंधित जानकारियों से लैस होकर सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक आगामी 18 जनवरी को राजभवन के दरबार हॉल में होगी. राजभवन के अतिरिक्त सचिव यूके चौबे ने 16 दिसंबर व इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने 28 दिसंबर को इसकी सूचना एमयू मुख्यालय को भेजी है. इसमें कहा गया है कि बैठक में 2014-15 व 2015-16 के एकेडमिक व एक्जामिनेशन कैलेंडर, सीबीसीएस के तहत सेमेस्टर सिस्टम के अलावा रेगुलेशन एंड ऑर्डिनेंस के अनुपालन से संबंधित रिपोर्ट भी मौजूद रखें. इसके अलावा काॅलेजों के संबद्धता दिये जाने व बीएड नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित किये जाने से जुड़ी जानकारी भी मांगी गयी है. इसके अलावा बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्रस्तुत करने को कहा गया है. हालांकि, बैठक से पहले संबंधित जानकारियों को राजभवन तक आठ जनवरी को ही उपलब्ध कराने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन