गया में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

Updated:
विज्ञापन

गया: सोमवार की अहले सुबह चार बजे लाेगाें ने भूकंप के झटके भी महसूस किये. आंशिक झटका हाेने के कारण अधिकतर लाेग नहीं जान पाये. सुबह टेलिविजन व फेसबुक पर मैसेज देख लाेगों को भूकंप का पता चला. कुछ लाेगों ने इस झटके को महसूस किया. लाेगाें के शाेर से आसपास के लाेग भी घराें […]

विज्ञापन
गया: सोमवार की अहले सुबह चार बजे लाेगाें ने भूकंप के झटके भी महसूस किये. आंशिक झटका हाेने के कारण अधिकतर लाेग नहीं जान पाये. सुबह टेलिविजन व फेसबुक पर मैसेज देख लाेगों को भूकंप का पता चला. कुछ लाेगों ने इस झटके को महसूस किया. लाेगाें के शाेर से आसपास के लाेग भी घराें से बाहर आ गये. इस झटके से गया में कहीं भी नुकसान की खबर नहीं है.
न्यूनतम पारा लुढ़का, कनकनी बरकरार: गया का तापमान रविवार की अपेक्षा सोमवार को लुढ़क गया. न्यूनतम पारा सोमवार को 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार काे 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है.

तीन दिनाें से सर्द हवा के साथ बढ़ी कनकनी साेमवार काे भी बरकरार रही. सुबह में हल्का कुहासा रहा. हालांकि सूर्याेदय के साथ माैसम भी साफ हाे गया. दिनभर धूप खिली रही, लेकिन ठंडी बयार के कारण लाेग स्वेटर व जैकेट में नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन