क्या ट्रैफिक में सुधार होगा या सिर्फ वसूला जायेगा जुर्माना?

Updated:
विज्ञापन

गया : शहर व आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को सुधारने के लिए 26 नवंबर, 2014 को शहर में ट्रैफिक (यातायात) थाने की शुरुआत की गयी. लगे हाथ ट्रैफिक डीएसपी को भी कुरसी दे दी गयी. लेकिन, करीब 13 माह बीत जाने के बाद भी शहरी इलाके में ट्रैफिक की समस्या में सुधार नहीं हुआ. […]

विज्ञापन
गया : शहर व आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को सुधारने के लिए 26 नवंबर, 2014 को शहर में ट्रैफिक (यातायात) थाने की शुरुआत की गयी. लगे हाथ ट्रैफिक डीएसपी को भी कुरसी दे दी गयी. लेकिन, करीब 13 माह बीत जाने के बाद भी शहरी इलाके में ट्रैफिक की समस्या में सुधार नहीं हुआ.
अब तो ऐसा लगता है कि ट्रैफिक पुलिस का एक सूत्री काम हो गया है फाइन वसूलना. मगध मेडिकल कॉलेज के हनुमान मंदिर मोड़, चंदौती मोड़, सिकरिया मोड़, एपी कॉलोनी मोड़, घुघड़ीटांड, मुफस्सिल मोड़ व किरानी घाट पूरे दिन जाम से जूझता है. जीबी रोड व रमना रोड का वही हाल है. शहर के केपी रोड व टावर चौक वाले इलाके में तो आज भी वही स्थिति है, जो वर्षों पहले थी.
जीबी रोड व रमना रोड को वन-वे किया गया. लेकिन, अब तक ट्रैफिक पुलिस ने उन स्थानों से अतिक्रमण नहीं हटाया है.
सरकारी वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं : डीएम के आदेश पर जीबी रोड को वन-वे किया गया है. जुर्माना होने के भय से शहरवासी जीबी रोड में वन-वे नियम का तो पालन करते हैं. लेकिन, सरकारी वाहनों के ड्राइवर इस नियम को नहीं मानते. इससे जीबी रोड में आये दिन सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है.
बगैर पोस्ट बनाये ही कर दी गयी तैनाती: 2014 में डीएम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के लिए पोस्ट बनाये जायेंगे. लेकिन, अब तक एक भी पोस्ट का निर्माण नहीं किया गया. सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करते हैं. चौक-चौराहों पर ऊंचाई पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से उस राह से गुजरनेवाले वाहनों के ड्राइवरों को उनका सिगनल समझने में परेशानी होती है.
249 के बजाय 134 पुलिसकर्मियों की ही तैनाती : ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बताते हैं कि गया शहर में ट्रैफिक थाना खोलने की स्वीकृति देते समय वहां कुल 249 पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया था. लेकिन, फिलहाल ट्रैफिक थाने में 134 पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की गयी है. शेष 115 पद रिक्त हैं. इतनी बड़ी संख्या में रिक्ति रहने की वजह से भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन