जंकशन से 20 लोग बेटिकट पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

जंकशन से 20 लोग बेटिकट पकड़ायेगया. आरपीएफ व वाणिज्य विभाग के संयुक्त टिकट चेकिंग अभियान में गुरुवार को जंकशन से 20 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि विभिन्न ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की टिकटों की जांच की गयी. इस दौरान 20 रेलयात्री बेटिकट पकड़े गये. पकड़े […]

विज्ञापन

जंकशन से 20 लोग बेटिकट पकड़ायेगया. आरपीएफ व वाणिज्य विभाग के संयुक्त टिकट चेकिंग अभियान में गुरुवार को जंकशन से 20 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने बताया कि विभिन्न ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की टिकटों की जांच की गयी. इस दौरान 20 रेलयात्री बेटिकट पकड़े गये. पकड़े गये सभी यात्रियों से टीटीइ द्वारा करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस दौरान जंकशन के मेन गेट के पास व बाहरी परिसर में भी तलाशी व जांच अभियान चलाया गया.पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चेनपुलिंग करनेवाला पकड़ायागया. गुरुवार को गया जंकशन से पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के खुलते ही एक युवक ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया. इस दौरान ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के जवानों ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया और गया आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया. युवक के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन