अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे डॉक्टर : डीएम
अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे डॉक्टर : डीएमप्रभावती अस्पताल में एसएनसीयू का हुआ उद्घाटनफिलहाल, एसएनसीयू में नौ बेड की व्यवस्था संवाददाता, गयाप्रभावती अस्पताल में गुरुवार को विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) का उद्घाटन डीएम कुमार रवि ने किया. एसएनसीयू के उद्घाटन के बाद नवजात शिशु को गहन चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करानेवाला प्रभावती अस्पताल जिले […]
अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे डॉक्टर : डीएमप्रभावती अस्पताल में एसएनसीयू का हुआ उद्घाटनफिलहाल, एसएनसीयू में नौ बेड की व्यवस्था संवाददाता, गयाप्रभावती अस्पताल में गुरुवार को विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) का उद्घाटन डीएम कुमार रवि ने किया. एसएनसीयू के उद्घाटन के बाद नवजात शिशु को गहन चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करानेवाला प्रभावती अस्पताल जिले का पहला सरकारी अस्पताल बन गया. फिलहाल, एसएनसीयू में नौ बेड की व्यवस्था की गयी है. इस मौके पर डीएम ने कहा कि एसएनसीयू की उपयोगिता को देखते हुए आनेवाले दिनों में इस यूनिट में बिस्तरों की संख्या बढ़ायी जायेगी. सरकार की स्वास्थ्य नीति को ध्यान में रखकर सभी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें. मरीजों के प्रति लापरवाही बरतनेवाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जायेगी. एसएनसीयू के उद्घाटन के बाद डीएम ने प्रभावती अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. डीएम ने अस्पताल के रोस्टर ड्यूटी चार्ट को नये तरीके से लगाने का निर्देश दिया. मरीज बोले, रोज निरीक्षण के लिए आते डीएमडीएम के आने की खबर के बाद रोज खराब स्थिति में रहनेवाले अस्पताल के वार्डों के बिस्तरों पर नये चादर लगाये गये थे. मरीजों की हर मांग पूरी की जा रही थी. आये दिन बेरुखी से बात करनेवाले कर्मचारी, मरीज व उनके परिजन के साथ सलीके से पेश आ रहे थे. अस्पताल की साफ-सफाई पर अधिक ध्यान दिया गया था. अस्पताल के निरीक्षण कर डीएम के लौटने के बाद मरीज व उनके परिजन यह कहते दिखे कि भगवान करें, डीएम साहेब रोज अस्पताल का निरीक्षण करने आएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










