हथियार के साथ झारखंड के सिपाही सहित चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हथियार के साथ झारखंड के सिपाही सहित चार गिरफ्तारफोटो-गया 99-गया जिले के खिजरसराय थाने की पुलिस की हिरासत में (दायें से) रामभवन कुमार, सिपाही पंकज सिंह, विनेश यादव व रवींद्र यादव के साथ पीछे खड़ा चौकीदार. झारखंड डीजीपी कार्यालय में पोस्टेड है सिपाही पंकज सिंहगया के टिकारी थाने के नोनी गांव का रहनेवाला है जवानचारों […]

विज्ञापन

हथियार के साथ झारखंड के सिपाही सहित चार गिरफ्तारफोटो-गया 99-गया जिले के खिजरसराय थाने की पुलिस की हिरासत में (दायें से) रामभवन कुमार, सिपाही पंकज सिंह, विनेश यादव व रवींद्र यादव के साथ पीछे खड़ा चौकीदार. झारखंड डीजीपी कार्यालय में पोस्टेड है सिपाही पंकज सिंहगया के टिकारी थाने के नोनी गांव का रहनेवाला है जवानचारों के विरुद्ध खिजरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, खिजरसरायगया जिले के खिजरसराय थाने के रमनबिगहा गांव में रवींद्र यादव के घर में पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी की. इस दौरान दो राइफल व एक देसी पिस्टल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये अपराधियों की पहचान झारखंड के डीजीपी कार्यालय में पोस्टेड सिपाही पंकज सिंह, रमनबिगहा गांव के रवींद्र यादव, पचोई गांव के रामभवन कुमार व मई गांव के विनेश यादव के रूप में की गयी है. सिपाही पंकज गया जिले के टिकारी थाने के नोनी गांव का रहनेवाला है. उसकी ससुराल रमनबिगहा गांव के पड़ोस में स्थित पाठक बिगहा में है. चारों के विरुद्ध खिजरसराय थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने धारा-216 (ए), 120 (बी) व आर्म्स एक्ट 25 (1/बी), 9/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. रविवार को चारों को गया कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया. इससे पहले पंकज ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसकी बहाली झारखंड पुलिस में हुई थी. वह फिलहाल झारखंड डीजीपी कार्यालय में स्थित विशेष शाखा की एसपी (नक्सल) संगीता कुमारी के चैंबर के बाहर स्टिक के पद पर पोस्टेड है.23 को छुट्टी लेकर आया था ससुरालएसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि हथियारों के साथ पकड़ाये चारों अपराधियों से पूछताछ की गयी. पंकज सिंह ने बताया कि वह झारखंड पुलिस बल का जवान है और डीजीपी कार्यालय में पोस्टेड है. वह विगत 23 दिसंबर को छुट्टी लेकर ससुराल आया था. सिपाही पंकज व तीनों लोगों का आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए खिजरसराय, अतरी व नीमचक बथानी सहित आसपास के थानों की पुलिस जुटी है.किसी घटना को अंजाम देने की थी तैयारीएसएसपी ने बताया कि खिजरसराय थानाध्यक्ष गौरव सिंधु व सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार मामले की छानबीन में जुटे हैं. जानकारी मिली है कि जमीन के विवाद को लेकर अपनी दबंगता या किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए चारों एक ही घर में जुटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन