गुरारू में ड्राइवर व खलासी को बंधक बना हाइवा फूंका

Updated:
विज्ञापन

गुरारू में ड्राइवर व खलासी को बंधक बना हाइवा फूंका फोटो-गुरारू 01-आग से हाइवा का जला अगला हिस्सा.करीब 20 की संख्या में रहे हथियारबंद युवकों ने दिया अंजामझारखंड के हंटरगंज से अरवल जिले के लारी गांव जा रहा था हाइवागाड़ी पर लदा था स्टोन, ड्राइवर के बयान पर प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, गुरारूगया जिले के गुरारू थाने […]

विज्ञापन

गुरारू में ड्राइवर व खलासी को बंधक बना हाइवा फूंका फोटो-गुरारू 01-आग से हाइवा का जला अगला हिस्सा.करीब 20 की संख्या में रहे हथियारबंद युवकों ने दिया अंजामझारखंड के हंटरगंज से अरवल जिले के लारी गांव जा रहा था हाइवागाड़ी पर लदा था स्टोन, ड्राइवर के बयान पर प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, गुरारूगया जिले के गुरारू थाने के मथुरापुर रोड में प्लस टू सर्वाेदय विद्या मंदिर के पास से गुजर रहे हाइवा (बीआर 02टी/8178) को हथियारों से लैस युवकों ने शनिवार की देर रात फायरिंग कर रुकवाया. इसके बाद ड्राइवर व खलासी को बंधक बना कर उसमें आग लगा दी. काफी देर तक उत्पात मचाने के बाद सभी युवक ड्राइवर व खलासी को मुक्त कर भाग निकले. हमलावरों की संख्या करीब 20 थी. घटना की जानकारी मिलते ही टिकारी डीएसपी मनीष कुमार व गुरारू थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में सैप के जवान मौके पर पहुंचे और गांववालों की मदद से हाइवा में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया. डीएसपी व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर मौजूद बेलागंज थाने के समसपुर के रहनेवाले ड्राइवर-खलासी मोहम्मद औरंगजेब आलम व मोहम्मद इकबाल से पूछताछ की.गुरारू इलाके में पुलिस पैट्रोलिंग तेजएसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि हाइवा को जलाने में नक्सलियों का हाथ है या अपराधियों का, इस बिंदु पर छानबीन की जा रही है. हाइवा चंदौती थाने के केशरू गांव के रहनेवाले नौशाद अली उर्फ गुड्डू का है. हाइवा पर स्टोन लदा था. टिकारी डीएसपी व थानाध्यक्ष ने हाइवा के मालिक से पूछताछ की है. उनसे किसी प्रकार की रंगदारी या लेवी नहीं मांगी गयी थी. इस घटना के पीछे किसका हाथ है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है. एसएसपी ने बताया कि गुरारू इलाके में पुलिस पैट्रोलिंग तेज कर दी गयी है. जल्द ही इस घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.नहीं है किसी से दुश्मनीहाइवा के मालिक नौशाद आलम उर्फ गुड्डू ने बताया कि उनके पास एक ही हाइवा था. लारी गांव में बनायी जा रही सड़क की निर्माण एजेंसी को एक सप्लायर स्टोन सप्लाइ कर रहा है, उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है. नक्सली व अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से धमकी भी नहीं मिली थी. गुरारू-गुरुआ रोड में सर्वोदय स्कूल के पास घात लगाये हथियारबंद युवकों ने हाइवा में आग लगा दी. ड्राइवर ने गुरारू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन