कामदेव बने राजद के शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

कामदेव बने राजद के शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष ने लगाया चुनाव में मनमानी का आरोपप्रतिनिधि, शेरघाटीराजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रंगलाल हाइस्कूल के खेल मैदान में रविवार को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों का चुनाव किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नागेंद्र यादव की उपस्थिति में […]

विज्ञापन

कामदेव बने राजद के शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष ने लगाया चुनाव में मनमानी का आरोपप्रतिनिधि, शेरघाटीराजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रंगलाल हाइस्कूल के खेल मैदान में रविवार को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों का चुनाव किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नागेंद्र यादव की उपस्थिति में कामदेव यादव को शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष, गया यादव व मोहीउद्दीन अंसारी को डेलीगेट चुना गया. इस मौके पर पंचायत अध्यक्षों का चुनाव कर उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया. इस मौके पर बेचु अंसारी, दिनेश यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश पासवान, उमेश ठाकुर व रामप्रसाद राम आदि मौजूद थे.चुनाव के बाद राजद कार्यकर्ताओं के दूसरे खेमे ने प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में धांधली व मनमानी का आरोप लगाते जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को लिखित शिकायत की है. जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने आरोप लगाया गया है कि प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरोध करनेवाले लोगों को तरजीह दी गयी है. चुनाव से पहले नामांकन की सूचना कार्यकर्ताओं को नहीं दी गयी और न ही नामांकन फाॅर्म का वितरण किया गया. मनमानी तरीके से चुनाव करा लिया गया. जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखनेवालों में शंभु सिंह, मो कजरू व मो सईद आदि शामिल हैं.\\\\\\\\B

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन