बकाया वेतन दें, अन्यथा दर्ज करायेंगे प्राथमिकी : इंटक

Updated:
विज्ञापन

बकाया वेतन दें, अन्यथा दर्ज करायेंगे प्राथमिकी : इंटकफोटो मानपुर 01 : दया इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मजदूरों के साथ इंटक नेता.मानपुर में इंटक का विस्तार, कई पदाधिकारी सर्वसम्मति से नियुक्त प्रतिनिधि, मानपुरदया इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस में शनिवार को इंडस्ट्रियल मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा आमसभा कर संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया. […]

विज्ञापन

बकाया वेतन दें, अन्यथा दर्ज करायेंगे प्राथमिकी : इंटकफोटो मानपुर 01 : दया इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मजदूरों के साथ इंटक नेता.मानपुर में इंटक का विस्तार, कई पदाधिकारी सर्वसम्मति से नियुक्त प्रतिनिधि, मानपुरदया इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस में शनिवार को इंडस्ट्रियल मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा आमसभा कर संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अयाज अख्तर आरजू को अध्यक्ष, सुरेश प्रसाद गुप्ता को महासचिव, नवल किशोर यादव को उपाध्यक्ष व फूलचंद यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया. निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि मानपुर के मजदूरों के साथ गलत व्यवहार को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इंटक नेता ने कहा कि पिछले छह माह से मजदूरों का वेतन भुगतान नहीं करना दुखद है. दो साल से मेहनतकशों का भविष्य निधि भी नहीं जमा किया जा रहा है. साथ ही, इएसआइ व ग्रैच्यूटी का भी प्रबंधन ने पैसा नहीं जमा किया है. कर्मचारियों पर इसका असर पड़ रहा है.इन सभी मामलों पर इंटक की नजर है. इंटक नेताओं ने कहा कि कॉरपोरेट व पूंजीपतियों के अच्छे दिन नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह से भी मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की जा चुकी है. इस मौके पर इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह व प्रदीप कुमार चंचल ने इंड्रस्ट्रियल मजदूर कांग्रेस के दया इंजीनियरिंग वर्क्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमिकों के हित में चलाये जानेवाले हर आंदोलन का समर्थन किया जायेगा. नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि एक पखवारे में बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन