डीआइजी ने शुरू किया एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीआइजी ने शुरू किया एसएसपी कार्यालय का निरीक्षणवरीय संवाददाता, गयामगध डीआइजी रत्न संजय ने शनिवार से एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण करना शुरू किया है. इस दौरान डीआइजी ने विदेशी शाखा, क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो व डीएसपी (मुख्यालय) द्वारा की जानेवाली विभागीय कार्रवाई की जांच-पड़ताल की. जांच करीब चार बजे तक हुई. डीआइजी ने बताया कि एसएसपी […]

विज्ञापन

डीआइजी ने शुरू किया एसएसपी कार्यालय का निरीक्षणवरीय संवाददाता, गयामगध डीआइजी रत्न संजय ने शनिवार से एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण करना शुरू किया है. इस दौरान डीआइजी ने विदेशी शाखा, क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो व डीएसपी (मुख्यालय) द्वारा की जानेवाली विभागीय कार्रवाई की जांच-पड़ताल की. जांच करीब चार बजे तक हुई. डीआइजी ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से पूरे जिले की पुलिसिंग के बारे में पता चल जाता है. यह निरीक्षण लगातार चलेगा. निरीक्षण पूरा हो जाने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जायेगा कि कहां कमी है और किन-किन मामलों में बेहतर कामकाज किये गये. इस दौरान एसएसपी गरिमा मलिक, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार, डीएसपी (मुख्यालय) कमलाकांत प्रसाद, सिटी एसपी के क्राइम रीडर मिथिलेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. डीएम के बुलावे पर नहीं आये दो कार्यपालक अभियंता, स्पष्टीकरणगया. डीएम कुमार रवि द्वारा समाहरणालय में आयोजित बैठक से गायब रहनेवाले ग्रामीण कार्य विभाग के गया व नीमचक बथानी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई हुई है. डीएम ने दोनों कार्यपालक अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा है. इस दौरान डीएम ने जिले में एकत्रित कार्य योजना (आइपीए) द्वारा चल रहे कामकाज की समीक्षा की. डीएम ने पाया कि आइपीए के तहत शुरू की गयी 193 योजनाएं लंबित पड़ी हैं. डीएम ने संबंधित अधिकारियों से लंबित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उसे जनवरी महीने तक पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि समय-समय पर योजनाअों की जांच व मॉनीटरिंग होती रही. योजनाओं को पूरा करने में लापरवाही बरतनेवाली एजेंसी व संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें. पंचायत चुनाव के पहले आरक्षण पर होगा मंथनगया. 2016 को होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत निकायों व ग्राम कचहरी के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण व आवंटन को लेकर 29 दिसंबर से प्रखंड स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अधिकारी मंथन करेंगे. डीएम कुमार रवि ने आरक्षण के प्रस्तावों की जांच का जिम्मा उपनिर्वाची पदाधिकारी नौशाद आलम, जिला पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के व्याख्याता निर्मल कुमार शर्मा, व्याख्याता प्रमोद कुमार व व्याख्याता सुबोध कुमार गुप्ता को सौंपा है. डीएम ने बताया है कि उक्त चारों अधिकारी 29 दिसंबर को नगर, मानपुर व बेलागंज, 30 दिसंबर को बोधगया, वजीरगंज व टनकुप्पा, 31 दिसंबर को फतेहपुर, खिजरसराय व अतरी, दो जनवरी को नीमचक बथानी, मोहड़ा व टिकारी, चार जनवरी को कोंच, गुरारू व परैया, पांच जनवरी को शेरघाटी, डोभी व बाराचट्टी, छह जनवरी को मोहनपुर, गुरुआ व आमस और सात जनवरी को बांकेबाजार, इमामगंज व डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में आरक्षण के प्रस्ताव की जांच करेंगे. डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उक्त जांच में अगर लापरवाही बरती गयी, तो चुनाव कार्य प्रभावित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन