खाते के नाम पर वसूली के खिलाफ हंगामा
खाते के नाम पर वसूली के खिलाफ हंगामाकहीं 120 रुपये, तो कहीं 150 रुपये लेने की शिकायतफोटो–बुनियादी स्कूल में हंगामा करते छात्र व अभिभावकशेरघाटी. शहर के बुनियादी मध्य विद्यालय में शनिवार को बैंक में खाता खोले जाने के नाम पर शिक्षकों व टोलासेवकों द्वारा नाजायज वसूली के खिलाफ छात्रों व अभिभावकों ने हंगामा किया. छात्र […]
खाते के नाम पर वसूली के खिलाफ हंगामाकहीं 120 रुपये, तो कहीं 150 रुपये लेने की शिकायतफोटो–बुनियादी स्कूल में हंगामा करते छात्र व अभिभावकशेरघाटी. शहर के बुनियादी मध्य विद्यालय में शनिवार को बैंक में खाता खोले जाने के नाम पर शिक्षकों व टोलासेवकों द्वारा नाजायज वसूली के खिलाफ छात्रों व अभिभावकों ने हंगामा किया. छात्र राहुल कुमार, रोशन कुमार, मनीष कुमार और छात्रा नेहा कुमारी व प्रियंका कुमारी आदि ने बताया कि शिक्षिका मंजु कुमारी व राखी कुमारी बैंक में खाता खोले जाने के नाम पर 120 रुपये प्रति छात्र/छात्रा की मांग कर रही हैं. टोलासेवक पिंटू कुमार व सनोज कुमार भी राशि वसूल रहे हैं. पैसे नहीं देनेवाले छात्रों का बैंक में खाता नहीं खोला जा रहा है. इसी बात को लेकर अभिभावकों व छात्रों ने स्कूल में ही हंगामा किया. हालांकि, बीइओ सह हेडमास्टर सुनील कुमार के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. पता चला है कि इसी तरह का आरोप प्रखंड के अन्य स्कूलों के बच्चे भी लगा रहे हैं. दूसरे स्कूल के शिक्षकों द्वारा 150 रुपये प्रति छात्र/छात्रा खाता खोलने के नाम वसूले जाने की शिकायत मिली है.इधर, पीएनबी सीएसपी ब्रांच के संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि यहां किसी छात्र से पैसा नहीं लिया जा रहा है.जीरो बैलेंस पर खाते खोले जा रहे हैं. बीइओ ने कहा कि शिक्षकों द्वारा कहीं पैसे नहीं लिये जा रहे हैं. भाजपा ने सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोरशेरघाटी. भाजपा प्रखंड कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक की गयी. कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने को कहा गया. बैठक में शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में मिली हार की समीक्षा की गयी. बैठक में सीताराम यादव, मुरलीधर सिंह, रवींद्र यादव व अन्य मौजूद थे. चार माह हो गये पैसे मिले, सोमवार से नहीं होगा काम!फोटो–अनुमंडलीय अस्पताल में काला बिल्ला लगा कर काम करते कर्मचारी.शेरघाटी. अनुमंडलीय अस्पताल के कर्मचारियों का वेतन चार माह से नहीं मिलने पर उनमें आक्रोश है. इसके विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को काला बिल्ला लगा कर कामकाज किया. साथ ही, सोमवार से कामकाज ठप करने की चेतावनी भी दी.जानकारी के अनुसार, अनुमंडलीय अस्पताल के कर्मचारियों को गत चार माह से वेतन नहीं मिला है. उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पता चला है कि आवंटन की भी कमी नहीं है. बावजूद इसके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इससे कर्मचारियों में आक्रोश है. प्रेमप्रसंग के मामले में तीन दिनों से महिला गायबशेरघाटी. महमदपुर गांव की एक महिला तीन दिन से लापता है. परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत की है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.जानकारी के अनुसार, शंभु साव की पत्नी के साथ गांव के ही अविवाहित युवक पीयूष कुमार सिंह का काफी दिनों से प्रेमप्रसंग था. इस बात को लेकर आये दिन पति-पत्नी में विवाद होता था. तीन दिन पहले ही दोनों में कहासुनी हो गयी. इसके बाद पत्नी गायब हो गयी. महिला के देवर संजय कुमार ने बताया कि भाभी की कई जगह खोजबीन की गयी, लेकिन कहीं पता नहीं चला. घरवालों ने संदेह जताया कि पीयूष ने ही महिला को छिपा कर रखा है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपित युवक ने अब तक गायब महिला के बारे में कुछ नहीं बताया है. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने का संकल्पशेरघाटी. शहर की बड़ी मसजिद में शनिवार को बैठक कर 24 दिसंबर को मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष शकील हैदर, शब्बीर हसन फिरदौसी, मो जलाल रिजवी, मौलाना इस्तेखार, आमिर इमाम व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










