वृद्ध का काटा गला तो आरोपित को लोगों ने पीट कर किया अधमरा
वृद्ध का काटा गला तो आरोपित को लोगों ने पीट कर किया अधमरा प्रतिनिधि, गुरारूगुरारू थाने के तरौंची व बरोरह गांव के बीच सोमवार की देर शाम नशेबाजी कर रहे 60 वर्षीय बसंत चंद्रवंशी व अशोक चौधरी आपस में भिड़ गये. इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर अशोक ने बसंत चंद्रवंशी का गला काट […]
वृद्ध का काटा गला तो आरोपित को लोगों ने पीट कर किया अधमरा प्रतिनिधि, गुरारूगुरारू थाने के तरौंची व बरोरह गांव के बीच सोमवार की देर शाम नशेबाजी कर रहे 60 वर्षीय बसंत चंद्रवंशी व अशोक चौधरी आपस में भिड़ गये. इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर अशोक ने बसंत चंद्रवंशी का गला काट दिया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अशोक चौधरी की भी पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गुरारू थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने शीघ्र कार्रवाई की और दोनों घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया. देर रात करीब साढ़े 12 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों का इलाज किया जा रहा है. वहां गुरारू थाने की पुलिस टीम कैंप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










