आबकारी विभाग ने की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने की छापेमारीगुरुआ.आबकारी विभाग ने रविवार की देर शाम बस स्टैंड समेत कई जगहों पर छापेमारी की. हालांकि छापेमारी की खबर पाते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले, वही अवैध शराब नर्मिाता भी फरार हो गया.हरियाली योजना की हुई जांचगुरुआ. ग्रामीण विकास विभाग के परियोजना के निदेशक राधाकांत कुमार ने सोमवार को […]

विज्ञापन

आबकारी विभाग ने की छापेमारीगुरुआ.आबकारी विभाग ने रविवार की देर शाम बस स्टैंड समेत कई जगहों पर छापेमारी की. हालांकि छापेमारी की खबर पाते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले, वही अवैध शराब नर्मिाता भी फरार हो गया.हरियाली योजना की हुई जांचगुरुआ. ग्रामीण विकास विभाग के परियोजना के निदेशक राधाकांत कुमार ने सोमवार को गुरुआ ब्लॉक में हरियाली योजना के तहत किये गये कार्यों के अभिलेखों की जांच की. श्री कुमार ने बताया कि आइडब्लूडीपी योजना करीब बंद हो गयी है. इससे संबंधित भी जांच पड़ताल की गयी. इसके अलावा मनरेगा के प्लांटेशन आदि ग्रामीण विकास योजना संबंधित कार्यों की जांच की जा रही है. जांच पूर्ण होने के बाद ही इसके बारे में स्थिति सामने आयेगी. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.कुआं से लावारिस महिला का शव बरामदगुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के उसेवा गांव के पूरब एक कुएं में अज्ञात शव की खबर से आसपास सनसनी फैल गयी. मामले की खबर मिलते ही गुरुआ पुलिस पहुंची व कुएं से शव को निकाला. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन