लालबिहारी को मगध मेडिकल थाने की कमान

Updated:
विज्ञापन

लालबिहारी को मगध मेडिकल थाने की कमान वरीय संवाददाता, गया1994 बैच के दारोगा (प्रोन्नति प्राप्त इंस्पेक्टर) लाल बिहारी पासवान को मगध मेडिकल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. यह निर्णय एसएसपी गरिमा मलिक ने सोमवार की रात मगध रेंज डीआइजी रत्न संजय से विचार-विमर्श करने के बाद लिया. श्री पासवान फिलहाल ट्रैफिक थाने की कमान […]

विज्ञापन

लालबिहारी को मगध मेडिकल थाने की कमान वरीय संवाददाता, गया1994 बैच के दारोगा (प्रोन्नति प्राप्त इंस्पेक्टर) लाल बिहारी पासवान को मगध मेडिकल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. यह निर्णय एसएसपी गरिमा मलिक ने सोमवार की रात मगध रेंज डीआइजी रत्न संजय से विचार-विमर्श करने के बाद लिया. श्री पासवान फिलहाल ट्रैफिक थाने की कमान संभाल रहे हैं. इनके स्थान पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को ट्रैफिक थाने का थानध्यक्ष बनाया है. उधर, डीआइजी से मगध मेडिकल थानाध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय को निलंबित करने से संबंधित स्वीकृति मिलने के बाद एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही डीआइजी ने श्री पांडेय के विरुद्ध एसएसपी की अनुशंसा पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने पर अपनी मुहर लगा दी है. डीआइजी ने सोमवार की रात प्रभात खबर को बताया कि ऐसे गंभीर मामलों में किसी को बख्शा नहीं जायेगा. परिजनों को मुआवजा देने की मांगगया. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश संगठन सचिव अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस कस्टडी में सुजीत सिंह की मौत के मामले में आरोपित थानाध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने बताया है कि अगर पुलिस के वरीय अधिकारी थानाध्यक्ष श्री पांडेय की गिरफ्तारी करने में सुस्ती बरतेंगे, तो लोजपा सड़क पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करेगी. साथ ही तब तक धरना-प्रदर्शन व सड़क जाम किया जायेगा, जबतक सुजीत के परिवार को इंसाफ नहीं मिली जाये. श्री सिंह ने राज्य सरकार से पीड़ित परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 10 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन