14 जनवरी तक खरमास नहीं बजेगी शहनाई

Updated:
विज्ञापन

– 16 दिसंबर की आधी रात से नहीं हाेंगे शुभ कार्य गया : और तीन दिनाें तक ही लगन का धूम-धड़ाका रहेगा. 16 जनवरी की रात 11 बजे से शुभ लगन का अभाव हाे जायेगा, क्याेंकि इसमें धनु की संक्रांति रहेगी. इसे खरमास भी कहा जाता है. धनु की संक्रांति 14 जनवरी तक रहेगी. इसके […]

विज्ञापन
– 16 दिसंबर की आधी रात से नहीं हाेंगे शुभ कार्य
गया : और तीन दिनाें तक ही लगन का धूम-धड़ाका रहेगा. 16 जनवरी की रात 11 बजे से शुभ लगन का अभाव हाे जायेगा, क्याेंकि इसमें धनु की संक्रांति रहेगी. इसे खरमास भी कहा जाता है.
धनु की संक्रांति 14 जनवरी तक रहेगी. इसके बाद मकर की संक्रांति आ जाने से शुभ लगन शुरू हाे जायेगा. डॉ अजय कुमार मिश्र इस बारे में बताते हैं कि 15 जनवरी से 14 मार्च तक शादी-विवाह व गृह प्रवेश का लगन शुरू हाे जायेगा. श्री मिश्र ने बताया कि 15 जनवरी से शुरू हाे रहे विवाह के लगन में तेज लगन 20, 27, 28 जनवरी, दाे फरवरी, चार फरवरी, 16, 17, 22, 25, व 29 फरवरी के अलावा चार, पांच व 10 मार्च काे है. इन तिथियाें में दिन-रात लगन का मुहूर्त है.
उन्हाेंने बताया कि अग्रहायण (अगहन) शुक्ल पक्ष पंचमी से पाैष शुक्ल पक्ष षष्ठी तक लगन का अभाव रहेगा. इस अवधि में शहनाई की आवाज नहीं सुनायी पड़ेगी. डॉ कुमार ने बताया कि 14 मार्च के बाद फिर एक महीने के लिए खरमास शुरू हाे जायेगा, जाे 14 अप्रैल तक चलेगा.
15 अप्रैल से शुभ कार्य शुरू हाे जायेंगे, तब शादी-विवाह, गृह प्रवेश व द्विरागमन प्रारंभ हाे जायेगा. उक्त अवधि में शुभ लगन कार्य बंद हाेने के साथ ही बाजार भी मंदा पड़ जायेगा. इसमें कपड़े, जेवरात, किराना, क्रॉकरी व बैंड बाजा आदि का बाजार ठंडा रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन