मीडिया को बयान देने से रोकना, मौलिक अधिकारों का हनन

Updated:
विज्ञापन

मीडिया को बयान देने से रोकना, मौलिक अधिकारों का हनन गया कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ छात्र समागम ने किया प्रदर्शन संवाददाता, गया गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ शमसुल इसलाम के उस आदेश, जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मीडिया में किसी तरह का बयान देने की मनाही कर दी है, के […]

विज्ञापन

मीडिया को बयान देने से रोकना, मौलिक अधिकारों का हनन गया कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ छात्र समागम ने किया प्रदर्शन संवाददाता, गया गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ शमसुल इसलाम के उस आदेश, जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मीडिया में किसी तरह का बयान देने की मनाही कर दी है, के खिलाफ छात्र समागम के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गया कॉलेज में प्रदर्शन किया. छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मीडिया में बयान नहीं देनेवाले आदेश को तुरंत वापस लिया जाये. यह मौलिक अधिकारों का हनन बताया. इसके अलावा छात्रों की मांगों में कॉलेज में साफ-सफाई, पानी, शौचालय व वाहन पार्किंग का इंतजाम समेत प्रयोगशाला में बेहतर सुविधाएं देना शामिल है. इससे पहले छात्रों ने कॉलेज मुख्य प्रवेश द्वार के पास से प्रदर्शन शुरू किया. छात्र नारेबाजी करते हुए कॉलेज कैंपस का भ्रमण कर प्रशासकीय भवन के पास पहुंचे. प्रदर्शन करनेवालों में छात्र समागम के प्रदेश महासचिव कुंदन सिंह, प्रदेश सचिव करण वर्मा, मगध विश्विवद्यालय अध्यक्ष सूरज सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष नंदन, जिला महासचिव सौरव कुमार, केंद्रीय विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिजीत गौरव व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन