फाइल अपटेड नहीं रहने पर डीएम नाराज

Updated:
विज्ञापन

फाइल अपटेड नहीं रहने पर डीएम नाराजफोटो- 04- प्रखंड कार्यालय में जांच करते डीएम कुमार रवि व अन्य. बोधगया व मानपुर प्रखंड कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश फाइलों को अपडेट करने व योजनाओं के रुपये वितरण करने का मिला आदेश संवाददाता, बोधगयाडीएम कुमार रवि ने शुक्रवार को बोधगया व मानपुर प्रखंड सह […]

विज्ञापन

फाइल अपटेड नहीं रहने पर डीएम नाराजफोटो- 04- प्रखंड कार्यालय में जांच करते डीएम कुमार रवि व अन्य. बोधगया व मानपुर प्रखंड कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश फाइलों को अपडेट करने व योजनाओं के रुपये वितरण करने का मिला आदेश संवाददाता, बोधगयाडीएम कुमार रवि ने शुक्रवार को बोधगया व मानपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की जांच की. इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में मौजूद फइलों को अपडेट करने का निर्देश देते हुए कैस बुक की भी जांच की. डीएम ने दोनों प्रखंडों के बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया कि लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस) का पालन करते हुए कार्यों का समय पर निबटारा करें, अन्यथा विलंब होने पर संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारियों के टेबुल पर नेम प्लेट व कार्य तालिका लगाने का भी आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल भी थे.बोधगया प्रखंड सह अंचल कार्यालय की जांच के दौरान डीएम ने यह निर्देश दिया कि शिविर लगा कर लाभार्थियों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के रुपये का वितरण किया जाये. उन्होंने सीओ को दाखिल खारिज के फाइलों की नियमित जांच करने व कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया. डीएम ने आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदनों का समय से निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बगैर अवकाश लिये अनुपस्थित रहनेवाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दे डाली. मानपुर में सरकारी जमीन का रोका जायेगा अतिक्रमण शुक्रवार की सुबह करीब 10.50 बजे डीएम कुमार रवि मानपुर प्रखंड सह अंचल पहुंचे और विकास कार्यों के कामकाज की जांच की. डीएम करीब डेढ़ घंटे तक सभी विभागों के अधिकारियोंं से योजनाओं की जानकारी ली और फाइलों की भी जांच की. डीएम ने बताया इंदिरा आवास, पेंशन व दाखिल खारिज के अलावा राजस्व वसूली के कामकाज में तेजी लाने का निदेशक संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि मानपुर के शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे सरकारी जमीन के अतिक्रमण को रोका जायेगा. डीएम ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह से बीज वितरण योजना की जानकारी मांगी. साथ ही, एमओ कार्यालय पहुंच कर राशन व केराेसिन के वितरण का हिसाब-किताब देखा. फाइलों को सही ढंग से अपडेट नहीं किये जाने के कारण एमओ व प्रखंड के प्रधान सहायक अनुज कुमार से स्पष्टीकरण मांगा. डीएम ने सभी योजनाओं की जांच कर उसकी फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन