ग्रामीणों ने रुकवाया तार बदलने का काम

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया तार बदलने का कामफोटोबोधगया ग्रिड से लेकर डोभी सब ग्रिड तक बदला जा रहा 33 केवीए का बिजली तारहाइवोल्टेज तार व पोल से जमीन को होनेवाले नुकसान को हवाला दे रहे निगरी के लोगप्रतिनिधि, डोभीबिजली विभाग द्वारा बोधगया ग्रिड से लेकर डोभी सब ग्रिड तक 33 केवीए का बिजली तार बदला जा […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया तार बदलने का कामफोटोबोधगया ग्रिड से लेकर डोभी सब ग्रिड तक बदला जा रहा 33 केवीए का बिजली तारहाइवोल्टेज तार व पोल से जमीन को होनेवाले नुकसान को हवाला दे रहे निगरी के लोगप्रतिनिधि, डोभीबिजली विभाग द्वारा बोधगया ग्रिड से लेकर डोभी सब ग्रिड तक 33 केवीए का बिजली तार बदला जा रहा है. तार बदलने का काम डोभी के धठेरिया छोरा तक पहुंचा चुका है. तार को धठेरिया छोरा से दक्षिण दिशा में निगरी होते हुए डोभी सब ग्रिड तक ले जाना है. परंतु, निगरी गांव के लोगों ने तार बदलने व पोल गाड़ने के काम पर रोक लगा दिया है. निगरी के लोगों का कहना है कि उनके खेतों में पोल गाड़ कर बिजली विभाग के कर्मचारी हाइ वोल्टेज तार ले जाना चाहते हैं. हाइ वोल्टेज तार से उनके जमीन को भारी नुकसान पहुंचे सकता है. मकान बनाना तो दूर खेती भी नहीं हो सकेगी. लोहे के पोल के कारण बरसात में करेंट लगने की संभावना हैं, साथ ही, विभाग द्वारा पोल गाड़ने के लिए अधिग्रहीत की जानेवाली जमीन का मुअावजा भी नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बिजली विभाग धठेरिया छोरा से सड़क के किनारे-किनारे पोल गाड़ कर हाइवोल्टेज तार ले जायें, जैसे बोधगया से धठेरिया छोरा तक तार को लाया गया है. अगर बिजली विभाग ऐसा नहीं करता है, तो अांदोलन किया जायेगा. इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेइ) अशोक कुमार ने बताया कि पहले से ही धठेरिया छोरा के दक्षिण स्थित बांध होकर हाइवोल्टेज बिजली का तार गुजरा है. हमलोग सिर्फ तार को बदल रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन