कोहरे ने धीमी की विमानों की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोहरे ने धीमी की विमानों की रफ्तारविमानों के आने में आधे से एक घंटे का हो रहा विलंब संवाददाता, बोधगयाघने कोहरे के कारण एक ओर जहां सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा हैं, वहीं आकाशीय मार्ग भी प्रभावित हो रहा है. कोहरे के कारण गया एयरपोर्ट पर विमान आधे से लेकर एक घटे तक लेट […]

विज्ञापन

कोहरे ने धीमी की विमानों की रफ्तारविमानों के आने में आधे से एक घंटे का हो रहा विलंब संवाददाता, बोधगयाघने कोहरे के कारण एक ओर जहां सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा हैं, वहीं आकाशीय मार्ग भी प्रभावित हो रहा है. कोहरे के कारण गया एयरपोर्ट पर विमान आधे से लेकर एक घटे तक लेट पहुंच रहे हैं. गया एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गया के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के विमान को घने कोहरे के कारण आधे से एक घंटे विलंब से आ-जा रहे हैं. साथ ही बैंकॉक व यंगून से आनेवाले विमानों पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है. हालांकि, ज्यादातर विमानों का शिड्यूल दोपहर में कर दिया गया है, इस कारण इन पर कोहरे का ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है. हालांकि, अगर आनेवाले दिनों में कोहरे की यही स्थिति रही, तो दोपहर में आवाजाही कर रहे विमानों को परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन